साउथ फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाली मशहूर अदाकारा तमन्ना भाटिया ने बड़ा बयान दिया है। बताया जाता है कि 'बाहुबली' की यह एक्ट्रेस ऑन स्क्रीन किसिंग सीन देना पसंद नहीं करती हैं। इस बात को वह मीडिया के सामने भी बोल चुकी हैं, लेकिन अब अभिनेत्री ने बॉलीवुड के एक एक्टर को लेकर बड़ा बयान दिया है।
2 of 5
Hrithik Roshan
- फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो तमन्ना भाटिया ऑन स्क्रीन बॉलीवुड के हैंडसम ऋतिक रोशन को किस करना चाहती हैं। हाल ही में एक इवेंट में पहुंची अभिनेत्री ने कहा है कि वह पर्दे पर ऋतिक रोशन को किस कर सकती हैं। उन्होंने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया है। जिससे जाने के बाद तमन्ना भाटिया के फैंस भी हैरान रह जाएंगे।
3 of 5
तमन्ना भाटिया
- फोटो : file photo
तमन्ना भाटिया ने कहा- 'मैं ऋतिक रोशन की बहुत बड़ी फैन हूं। कुछ दिनों पहले मेरी उनसे मुलाकात हुई। उनसे मिलने के लिए मैं काफी एक्साइटेड भी थी। ऋतिक से मिलने के बाद मैंने उनको कहा कि मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं। इसके बाद ऋतिक रोशन ने मुझसे बात करते हुए कहा कि क्या तुम्हें पिक्चर करनी है तो मैंने कहा, हां मुझे पिक्चर करनी है।'
4 of 5
तमन्ना भाटिया
- फोटो : file photo
'कलाईमाने' एक्ट्रेस ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा- 'उस समय मैं खुद को 16 साल की लड़की जैसा महसूस कर रही थी। मैं ऑन स्क्रीन कभी किस नहीं करती। यह मेरे कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा होता है लेकिन मैं आज भी अपने दोस्तों से मजाक करते हुए कह देती हूं कि मैं ऋतिक रोशन को किस कर सकती हूं।'
5 of 5
Tamannaah Bhatia
- फोटो : file photo
तमन्ना भाटिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों वह अभिनेत्री कंगना रनौत की नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी फिल्म 'क्वीन' के तमिल रीमेक की शूटिंग कर रही हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का तमिल में नाम 'महालक्ष्मी' है। फिल्म को प्रशांत वर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं।