करीना और सैफ के छोटे नवाब की एक झलक पाने ने लिए हर कोई बेचैन रहता है। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं करीना ने तैमूर को जिम भेजना शुरू कर दिया है। वहीं अब हाल ही में नैनी के साथ तैमूर की ऐसी तस्वीर सामने आई है जो आपका दिल जरूर जीत लेगी।
2 of 5
Taimur
- फोटो : Yogen Shah
यह तस्वीर उस वक्त की है जब तैमूर नैनी के साथ जिम जाते हुए स्पॉट हुए। छोटे नवाब इन दिनों प्ले स्कूल के साथ-साथ जिम भी जाते हैं और यह फोटो उसी वक्त खींची गई। सफेद रंग की टी-शर्ट के साथ लाल रंग के शॉर्ट्स तैमूर पर काफी जंच रहे थे।
बिखरे हुए बाल और चेहरे पर मासूमियत लोगों को अपना दीवाना जरूर बना सकती है। तैमूर अक्सर कैमरे को देखकर पोज देने लगते हैं और इन तस्वीरों को देखकर भी कुछ ऐसा ही लग रहा है। तैमूर हाल ही में एक साल के हुए हैं लेकिन इतना जरूर है कि मीडिया में अटेंशन कैसे पाना है छोटे नवाब को अच्छे से पता है।
कुछ दिन पहले तैमूर की सैफ के साथ एक फोटो वायरल हुई थी। इस तस्वीर में तैमूर शर्टलेस नजर आए। यह पहला मौका था जब तैमूर शर्टलेस अवतार में मीडिया के कैमरों में कैद हुए। इस लुक में भी तैमूर बेहद क्यूट लग रहे थे। जैसे ही उन्होंने कैमरे को देखा अलग-अलग पोज देने लगे।
तैमूर की यह तस्वीर पार्टी की थी जिसे करीना की दोस्त अमृता अरोड़ा ने अपने घर पर रखी थी। इस फोटो में सैफ ने तैमूर को गोद में लिया हुआ है जबकि करीना साथ में दिखाई दीं।