करीना-सैफ के लाडले और पटौदी खानदान के सबसे छोटे नवाब जब से पैदा हुए हैं सुर्खियों में रहे हैं। उनके नाम से लेकर उनकी हर अदा के सभी दीवाने हैं। तैमूर तो जैसे अभी से पोज देना सीख गए हैं और कैमरा देखते ही पोज देने लग जाते हैं।
तैमूर की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि उनकी एक पुरानी फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, तस्वीर में स्टार किड तैमूर टैबलेट पर खेलते हुए दिख रहे हैं। उनके साथ उनके कजिन ब्रदर कियान हैं।
टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में सोफे पर बैठे तैमूर बेहद क्यूट लग रहे हैं। उनका ये अंदाज देखकर कोई भी उनका दीवाना हो जाएगा। तैमूर के एक्सप्रेशन देख के लग रहा है कि वो अभी से टेक फ्रीकी हो गए हैं।
हाल ही में तैमूर की अपनी नैनी के साथ एक नई तस्वीर सामने आई थी। इस फोटो में तैमूर ने पोनी बना रखी है। व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू पैंट में बिल्कुल करीना कपूर जैसे दिख रहे हैं।
तैमूर अक्सर अपने कपड़ों और लुक को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। नैनी की गोद में तैमूर घूमने के लिए निकलते दिख रहे हैं। बता दें कि इससे पहले तैमूर को सोनम कपूर की शादी में देखा गया था।