फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tahir Raj Bhasin Will Meet His Parents After One Year Says The Moment Of Reunion Will Be Very Emotional

मुलाकात: एक साल बाद अपने माता-पिता से मिलेंगे ताहिर, बोले- रीयूनियन का लम्हा काफी इमोशनल होगा

Thu, 03 Jun 2021 08:24 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 03 Jun 2021 08:24 AM IST
सार

  • ताहिर राज भसीन अपने माता-पिता से मिलने एक साल बाद जाएंगे घर।
  • ताहिर कई फिल्मों की शूटिंग में थे व्यस्त।
  • फिल्म '83' में निभाएंगे सुनील गावस्कर का किरदार।

विज्ञापन
Tahir Raj Bhasin Will Meet His Parents After One Year Says The Moment Of Reunion Will Be Very Emotional
ताहिर राज भसीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

आखिरकार एक्टर ताहिर राज भसीन एक साल से अधिक समय के बाद अपने माता-पिता से मिलेंगे। कोरोना महामारी के दौरान भी लगातार काम करते रहे ताहिर ने इस बार लॉकडाउन की पाबंदियां हटते ही सीधे अपने माता पिता के पास पहुंचने का फैसला किया। पिछले एक साल से लगातार अपनी तीन फिल्मों 'लूप लपेटा', 'बुलबुल तरंग' और 'ये काली आँखें' की शूटिंग में व्यस्त रहे हैं।  

विज्ञापन



 

Tahir Raj Bhasin Will Meet His Parents After One Year Says The Moment Of Reunion Will Be Very Emotional
ताहिर राज भसीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ताहिर कहते हैं, "पिछले साल मुंबई में फिल्म के सेट पर काम करने और घर पर समय बिताने के लिए ट्रैवल पर लगे प्रतिबंध के बीच तालमेल बनाना बेहद कठिन रहा। अपने दोस्तों और परिवार को खतरे में डालने के ख्याल से ही कदम थम जाते हैं। इस हफ्ते मैं अपने घर दिल्ली जाऊंगा और एक साल से अधिक समय के बाद अपने माता-पिता से मिलूंगा। रियूनियन का लम्हा काफी इमोशनल होगा, जिसका मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Tahir Raj Bhasin Will Meet His Parents After One Year Says The Moment Of Reunion Will Be Very Emotional
ताहिर राज भसीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ताहिर के माता-पिता वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं और ताहिर ने भी कुछ दिन पहले मनाली में इंजेक्शन लगवाया। वह कहते हैं, “यह इंतजार काफी लंबा रहा है, और अब मैं थोड़ा खाली समय बिताने, घंटों बैठकर बातचीत करने और घर का बना खाना खाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मैंने उन्हें बहुत याद किया है और बीते दिनों में मैं उनकी सेहत व सुरक्षा को लेकर पहले से कहीं ज्यादा चिंतित रहा हूं। अब तो मैं अपना फोन बंद करके बस उनके साथ समय बिताना चाहता हूं। एक फैमिली के तौर पर हम एक-दूसरे के बारे में सब कुछ, यहां तक कि एक-दूसरे से जुड़ी छोटी-से-छोटी बात भी शेयर करते हैं। इसलिए, हमारे पास बातचीत करने के लिए बहुत कुछ है।"
 

विज्ञापन

Tahir Raj Bhasin Will Meet His Parents After One Year Says The Moment Of Reunion Will Be Very Emotional
ताहिर राज भसीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ताहिर जल्द ही आने वाले समय में रणवीर सिंह स्टारर फिल्म '83' में दिखाई देंगे जिसे कबीर खान ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में उन्होंने महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर की भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed