टीवी का चर्चित शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री मुनमुन दत्ता विवादों में हैं। दरअसल, अभिनेत्री ने अपने एक वीडियो में दलित समुदाय के लिए जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया है। एक्ट्रेस के इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने उन्हें घेर लिया है। उनके इस वीडियो पर कई लोगों ने आपत्ति जताई है। हालांकि, अपनी गलती का एहसास होते ही मुनमुन ने यह वीडियो इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया है।
विवाद: बबीता जी ने दलित समुदाय के लिए इस्तेमाल किया आपत्तिजनक शब्द, ट्रोल होने के बाद मांगी माफी
इस वीडियो पर माफी मांगते हुए मुनमुन दत्ता ने बयान भी जारी किया है। उन्होंने लिखा, 'यह एक वीडियो के संदर्भ में है जिसे मैंने कल पोस्ट किया था, जहां मेरे द्वारा इस्तेमाल किए गए एक शब्द का गलत अर्थ लगाया गया है। यह अपमान, धमकी या किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाने के इरादे से कभी नहीं कहा गया था। मेरी भाषा के अवरोध के कारण, मुझे सही मायने में शब्द का मतलब नहीं पता था। एक बार जब मुझे इसका मतलब पता चला तो मैंने तुरंत उस पार्ट को हटा दिया।'
अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'मेरा जाति, पंथ या लिंग से हर एक व्यक्ति के लिए अत्यंत सम्मान है और समाज या राष्ट्र में उनके अपार योगदान को मैं स्वीकार करती हूं। मैं ईमानादारी से हर एक व्यक्ति से माफी मांगना चाहती हूं और मुझे उसके लिए खेद है।'
बता दें कि मुनमुन दत्ता ने एक दिन पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में अभिनेत्री अपने मेकअप के बारे में बात कर रही थीं। इस वीडियो में वह कहती हैं, 'मेरे पास लिप टिंट है, जिसे मैंने अपने चेहरे पर ब्लश की तरह लगा लिया है, क्योंकि मैं बहुत जल्द यूट्यूब पर अपना डेब्यू करने वाली हूं। इस वीडियो में ही उन्होंने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था।
"bh@ngi ki tarah nahi dikhna chahti"
So called influencer 🤬 pic.twitter.com/2hrJnIoBhj
इस वीडियो के बाद अभिनेत्री चर्चा में है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस वीडियो को देख कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। जबकि कुछ लोग कह रहे हैं कि वो ऐसा नहीं दिखती हैं वो बेहद सुंदर हैं। बता दें कि मुनमुन पिछले 10 साल से तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की हिस्सा रही हैं। जहां उन्हें दर्शक खूब पसंद करते हैं।