तापसी पन्नू और साकिब सलीम स्टारर फिल्म 'दिल जंगली' का नया गाना 'दिल जाने न' रिलीज हो गया है। गाने में तापसी पन्नू और साकिब सलीम फुल इन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।
2 of 4
- फोटो : PoojaEntertainment
गाने में अपनी आवाज दी है मोहित चौहान और नीति मोहन ने। गाने में तापसी और साकिब को कॉलेज लाइफ और उसके बाद की जिंदगी को जीते देखा जा सकता हैं।
3 of 4
Taapsee Pannu
- फोटो : PoojaEntertainment
'दिल जंगली' में तापसी के अलावा अभिनेता साकिब सलीम ने भी प्रमुख भूमिका निभाई है। फिल्म में वह एक जिम ट्रेनर सुमित उप्पल का किरदार निभा रहे हैं। 9 मार्च को रिलीज हो रही ‘दिल जंगली’ लव, फ्रेंडशिप, ब्रोमांस जैसे कई इमोशन्स को लेकर नजर आने वाली फिल्म है।
4 of 4
- फोटो : PoojaEntertainment
फिल्म को अलया सेन डायरेक्ट कर रही हैं जबकि ये पूजा इंटरटेनमेंट के प्रोडक्शन में बनीं फिल्म है। ‘दिल जंगली’ के प्रोड्यूसर जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख हैं। यह फिल्म पहले 16 फरवरी को अय्यारी के साथ रिलीज होने वाली थी। लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट आगे खिसका दी गई थी। अब यह फिल्म 9 मार्च को रिलीज हो रही रही है।