{"_id":"5d230a448ebc3e6cfc5d7093","slug":"taapsee-pannu-reply-to-troller-who-says-she-cant-act","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूजर ने कहा- 'तापसी पन्नू को एक्टिंग नहीं आती', एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यूजर ने कहा- 'तापसी पन्नू को एक्टिंग नहीं आती', एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब
Mon, 08 Jul 2019 02:48 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 08 Jul 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
taapsee pannu
- फोटो : amar ujala
तापसी पन्नू ने बॉलीवुड में दमदार कहानी वाली फिल्में कर दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाई है । उनकी फिल्में हिट हों या फ्लॉप तापसी की अदाकारी की हमेशा तारीफ हुई है । हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने तापसी को ट्रोल किया और कहा कि उन्हें एक्टिंग नहीं आती । इसके बाद तापसी ने जो रिप्लाई दिया, वो जबरदस्त था ।
Taapsee Pannu
- फोटो : instagram
दरअसल, तापसी ने हाल ही में अनुभव सिन्हा की फिल्म साइन की है । इस फिल्म का नाम 'थप्पड़' है । तापसी ने अनुभव सिन्हा के साथ एक फोटो शेयर की और नई फिल्म की घोषणा की । तापसी के इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'सर आपको किसी और को कास्ट करना चाहिए था । क्योंकि तापसी को एक्टिंग नहीं आती ।'
Taapsee Pannu
- फोटो : instagram
इसके बाद तापसी ने यूजर को करारा जवाब दिया । तापसी लिखती हैं, 'सॉरी यार, अब तो सब कुछ साइन और सील हो चुका है । अब तो सर को मैं ही नहीं निकालने दूंगी । लेकिन एक काम करो, अगली वाली के लिए रोक लो क्योंकि शायद वो भी मैं लॉक करवा लूं जल्द ही । दोबारा कोशिश करो ।'
Sorry yaar, ab toh sab kuch sign n seal ho chuka hai. Ab toh sir ko main hi nahi nikaalne dungi. But ek kaam karo, agli wali ke liye rok lo kyunki shayad woh bhi main lock karva lu jald hi. #TryAgain https://t.co/vK7avyN8XR
— taapsee pannu (@taapsee) July 7, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
taapsee pannu
- फोटो : amar ujala
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब तापसी ट्रोलर्स के निशाने पर आई हों । लेकिन तापसी भी चुप बैठने वालों में से नहीं हैं । उन्होंने हर बार ट्रोलर्स को जवाब दिया है । तापसी इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'सांड की आंख' को लेकर चर्चा में हैं । इस फिल्म में तापसी के साथ भूमि पेडनेकर नजर आएंगी ।
Cheers to the new beginning with some good food! This one is a subject way too close to my heart. I’ve been wanting to do this since years. It becomes exciting when it happens with the ‘Man of The Moment’ @anubhavsinha
— taapsee pannu (@taapsee) July 7, 2019
8th March 2020 will surely be the day to watch out for ! pic.twitter.com/2ynuW6jmGF
विज्ञापन
taapsee pannu
इस फिल्म को तुषार हीरानंदानी ने डायरेक्ट किया है । यह उनकी पहली फिल्म है जो इस अक्टूबर की 25 तारीख को रिलीज होगी। यह फिल्म चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर की ज़िंदगी पर आधारित है । इस फिल्म का निर्माण अनुराग कश्यप, निधि परमार और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है।