तापसी पन्नू का नाम बॉलीवुड की उन दमदार एक्ट्रेस में शामिल हो चुका है जो लीग से हटकर फिल्में करती हैं। 6 साल पहले बॉलीवुड में फिल्म चश्मे बद्दूर से एंट्री करने वाली तापसी अब एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। उनकी फैन फॉलोइंग में लगातार इजाफा हो रहा है। तापसी इस बात से बेहद खुश हैं लेकिन बढ़ती पॉपुलैरिटी उनके लिए मुसीबत भी बनती जा रही है।
2 of 5
Taapsee Pannu
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
तापसी पन्नू का जन्म दिल्ली में हुआ है और यहीं उनकी पूरी पढ़ाई-लिखाई हुई। कभी दिल्ली की सड़कों पर बेधड़क घूमने वाली एक्ट्रेस को अब मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। एक इंटरव्यू में तापसी ने कहा कि दिल्ली शॉपिंग के लिए अभी भी मेरा अड्डा है। मगर अब मैं दिल्ली की सड़कों पर वॉक कर शॉपिंग नहीं कर सकती।
3 of 5
Taapsee Pannu
- फोटो : social media
तापसी ने कहा- 'जब भी मैं और मेरे घरवाले शॉपिंग करने साथ जाते हैं तो उन्हें काफी मुश्किल होती है। मैं इस बात से खुश हूं कि लोग मेरे काम को इतना पसंद कर रहे हैं लेकिन कभी-कभी ये दिक्कत भी पैदा कर देता है और इस वजह से पर्याप्त स्पेस नहीं मिल पाता।'
4 of 5
taapsee pannu
- फोटो : social media
तापसी ने आगे कहा- 'अगर मैं एक वक्त पर किसी से नहीं मिलना चाह रही हूं तो उन्हें ये समझना चाहिए कि ना का मतलब ना होता है। मैं एक आम परिवार से आती हैं मेरे पैरंट्स अभी भी रात को जल्दी सो जाते हैं। वो मेरी तरह देर रात तक नहीं जाग सकते और उनसे इस उम्र में ऐसे बदलावों की अपेक्षा भी नहीं की जा सकती।'
5 of 5
Taapsee Pannu
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
तापसी ने बताया कि वह अपने परिवार की पहली ऐसी शख्स हैं जो पब्लिक फिगर है, जिस वजह से उनकी फैमिली अभी भी उनकी लाइफस्टाइल को लेकर चीजें समझने की कोशिश कर रही है।