फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushmita Sen: 'तुम हमेशा से मेरी नियति थी', रेनी के 24वें जन्मदिन पर सुष्मिता सेन ने बेटी पर लुटाया प्यार

Mon, 04 Sep 2023 11:40 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 04 Sep 2023 11:40 AM IST
विज्ञापन
Taali star Sushmita Sen wishes daughter Renee on her 24th birthday Actress says you are Forever my destiny
सुष्मिता और उनकी बेटियां - फोटो : social media

सुष्मिता सेन फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों के जरिए सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में, उनकी वेब सीरीज ताली जियो सिनेमा पर रिलीज हुई है। इस सीरीज में अभिनेत्री ने ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया है। अब अभिनेत्री ने अपनी बेटी के रेनी के जन्मदिन पर एक प्यारा सा नोट लिखा है। तो चलिए जानते हैं कि सुष्मिता ने क्या लिखा है।

 

Taali star Sushmita Sen wishes daughter Renee on her 24th birthday Actress says you are Forever my destiny
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन ने बेटी रेनी सेन को जन्मदिन की खूबसूरत शुभकामनाएं दीं। वह आज 24 साल की हो गई हैं। सुष्मिता ने बताया कि रेनी उनका पहला प्यार हैं। रेनी उसी उम्र की हो गई हैं, जिस उम्र में सुष्मिता ने उन्हें गोद लेने का फैसला किया था। उस समय के रूढ़िवादी समाज में यह आसान नहीं था, लेकिन फिर भी रेनी के लिए अपने प्यार को आगे रखते हुए सुष्मिता ने यह किया था।

View this post on Instagram

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

Taali star Sushmita Sen wishes daughter Renee on her 24th birthday Actress says you are Forever my destiny
सुष्मिता सेन - फोटो : social media

सुष्मिता ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो मेरा पहला प्यार। आज मेरी बच्ची उतनी ही बढ़ी हो गई जितनी मैं थी, जब वह मेरे पास आई थी। मैं इसे बड़े प्यार और गर्व के साथ देखता हूं क्योंकि वह एक बेहतर व्यक्ति के रूप में विकसित हो रही है। मैंने जो फैसला लिया था, वह काफी हद तक सही था। मैं अभी भी यह कहते हुए सुन सकती हूं। तुम मेरी किस्मत हो। हम आपसे प्यार करते हैं शोना। आपकी खुशी हमेशा बनी रहे।’

Baiju Bawra: 'बैजू बावरा' की कास्टिंग पर भंसाली प्रोडक्शंस की सीईओ ने तोड़ी चुप्पी, किया यह खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Taali star Sushmita Sen wishes daughter Renee on her 24th birthday Actress says you are Forever my destiny
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

मां के इस प्यारे नोट पर बेटी रेनी ने जवाब दिया कि मां मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि आप मुझे मिलीं। हमें 24 तारीख मुबारक हो। यह दिन हम दोनों के लिए हमेशा यादगार रहेगा। आई लव यू मां।

Dharmendra : धर्मेंद्र ने भाईजान को बताया अपने जैसा, कहा- सभी युवा सितारे मेरे बेटे जैसे हैं, लेकिन सलमान...

विज्ञापन
Taali star Sushmita Sen wishes daughter Renee on her 24th birthday Actress says you are Forever my destiny
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'ताली' में नजर आईं। 'ताली' में सुष्मिता ने ट्रांसजेंडर सोशल वर्कर श्रीगौरी सावंत का किरदार निभाया है। इस सीरीज में श्रीगौरी सावंत के जीवन में आई चुनौतियों को बड़ी ही पास से दिखाया गया है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed