बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपनी अदाकारी के कारण लोगों के दिलों में एक खास जगह बनायी है लेकिन वह अपने बेबाक बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही भारतीय जवानों को निशाना बनाकर ट्रोल हुई स्वरा का ट्विटर अकाउंट गायब हो गया है। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं है कि स्वरा ने अपना अकाउंट खुद डिलीट किया है या फिर ट्विटर ने इसे सस्पेंड किया है।
स्वरा ने इससे पहले एक नहीं बल्कि एक बार में आठ ट्वीट किए थे। अपने इस ट्वीट से उन्होंने देश में फैले भ्रष्टाचार, मॉब लिंचिंग, ऑनर किलिंग, जातिवाद और समुदायवाद मुद्दों को उठाया था। इन गंभीर मुद्दों को हाइलाइट करने के लिए उन्होंने #ButLiberalsAreFanatics और #SadhguruSays हैशटेग का सहारा लिया।
3 of 5
स्वरा भास्कर
- फोटो : SELF
स्वरा के इन ट्वीट में मेजर लीतुल गोगोई की भी जिक्र था। मेजर लीतुल गोगोई को इस तरह से नाम लेना यूजर्स को पसंद नहीं आया और लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। 2017 में कश्मीर के उपचुनाव में पत्थरबाजों से बचाने के जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मेजर लीतुल गोगोई ने एक आम नागरिक को आर्मी की जीप के बोनट पर बांधकर दर्जनों गांवों में घुमाया था। गोगोई के इस काम की उन्हें सफाई भी देनी पड़ी थी।
इतना ही नहीं अभी कुछ दिन पहले ही स्वरा प्रधानमंत्री बनने की वजह से ट्रोल हो रही थीं। यूजर्स उनसे इस्तीफा भी मांग रहे थे। #SwaraMustResign हैशटैग में लोग स्वरा को सरकार के वादे और इरादों के लिए जिम्मेदार मान रहे थे। वजह थी कि हर मामले में बेबाकी से राय रखने वाली स्वरा न मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस पर कुछ नहीं कहा था।
आपको बता दें, स्वरा भास्कर आखिरी बार 'वीदे दी वेडिंग' फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में स्वरा के साथ सोनम कपूर, करीना कपूर खान और शिखा तलसानिया मुख्य किरदार में थी। यह फिल्म लड़कियों की दोस्ती पर आधारित थी। इस फिल्म को शशांक घोष ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी।