आईपीएल के जनक ललित मोदी और बॉलीवुड अभिनेत्री व पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन इन दिनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। खुद ललित मोदी ने ट्वीट कर इस बात का एलान किया है। बता दें कि ललित मोदी ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'अभी हम सिर्फ एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक दिन शादी भी करेंगे। बता दें कि जहां आईपीलए के पहले चेयरमैन ललित मोदी बिजनेस की दुनिया का बड़ा नाम हैं। वहीं, सुष्मिता सेन भी कम नहीं हैं। उन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में अपना नाम स्थापित किया है। वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुष्मिता सेन सालाना लगभग 9 करोड़ रुपये और प्रति माह 60 लाख रुपये कमाती हैं।
Sushmita Sen Net Worth: पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के पास है करोड़ों की संपत्ति, महीने में कमाती हैं इतना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 14 Jul 2022 08:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन