फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सुसाइड केस: कारोबारी रंजिश वाले एंगल पर अब शेखर कपूर से होगी पूछताछ, अगला नंबर पत्रकारों का

Wed, 01 Jul 2020 04:24 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Wed, 01 Jul 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
Sushant Suicide Case mumbai police will interrogate Shekhar Kapoor over actor death
सुशांत सिंह राजपूत, शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

चर्चित अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की असमय मौत के बाद सबसे ज्यादा परेशान दिखे फिल्म निर्देशक शेखर कपूर को मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए तलब कर लिया है। शेखर कपूर ने ही अपनी ट्वीट में सिनेमा की खेमेबाजी को सुशांत की मौत का जिम्मेदार होने की तरफ इशारा का था और इसी के बाद महाराष्ट्र सरकार ने पूरे मामले की विस्तृत जांच का आदेश दिया था।



Sushant Suicide Case mumbai police will interrogate Shekhar Kapoor over actor death
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

पुलिस सूत्र बताते हैं कि अभिनेता के निधन के बाद उनके घर की तलाश में कोई सुसाइट नोट नहीं मिला था और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर केस में फाइनल रिपोर्ट लगाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी। लेकिन, तभी शेखर कपूर ने घटना के अगले दिन एक ट्वीट करके सुशांत के निधन को कारोबारी रंजिश से जोड़ दिया और इसी के बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने पूरे मामले की नए सिरे से जांच के आदेश दे दिए थे।

Sushant Suicide Case mumbai police will interrogate Shekhar Kapoor over actor death
शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

15 जून की अपनी ट्वीट में शेखर कपूर ने लिखा, “मैं जानता हूं उस दर्द के बारे में जिससे तुम गुजर रहे थे। मैं जानता हूं उन सब लोगों क कहानियां जिन्होंने तुम्हें इतनी बुरी तरह से नीचा दिखाया कि तुम मेरे कंधे पर सिर रखकर रोते थे। काश, मैं तुम्हारे पास पिछले छह महीने में हो पाता। काश, तुम मुझ तक पहुंच पाते। जो कुछ तुम्हारे साथ हुआ वे उनके कर्म हैं, तुम्हारे नहीं।” इसके बाद उन्होंने हैशटैग सुशांत सिंह राजपूत लिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Suicide Case mumbai police will interrogate Shekhar Kapoor over actor death
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने इस ट्वीट का ही संज्ञान लिया और मुंबई पुलिस को मामले की तह तक जाने के आदेश दिए। पुलिस ने अब तक इस मामले में करीब 30 लोगों से पूछताछ कर ली है। सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा की हीरोइन से भी मंगलवार को करीब नौ घंटे पूछताछ चली। पुलिस की जांच में बार बार ये तथ्य निकलकर आ रहा है कि फिल्म दिल बेचारा की शूटिंग के दौरान सुशांत की इमेज को खराब करने की काफी कोशिशें की गईं और उन आलेखों से ही उनका मानसिक संतुलन बिगड़ा।

विज्ञापन
Sushant Suicide Case mumbai police will interrogate Shekhar Kapoor over actor death
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

जब से सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की है तभी से शेखर कपूर, शेखर सुमन जैसे कुछ लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ पूरी तरह से मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, शेखर और सुशांत यशराज फिल्म्स के बैनर तले एक फिल्म 'पानी' में एक साथ काम करने वाले थे। लेकिन, बजट ज्यादा होने की वजह से प्रोडक्शन हाउस ने इस फिल्म को बनाने की इजाजत नहीं दी। पुलिस अब इस बात की भी छानबीन कर रही है कि सुशांत का आत्महत्या तक की स्थिति में लाने के लिए क्या हिंदी सिनेमा का एक समूह के इशारे पर काम करने वाले कुछ पत्रकार भी जिम्मेदार हैं? सूत्र बताते हैं कि पुलिस बिना नाम लिए सुशांत के खिलाफ स्टोरी करने वालों को भी पूछताछ के लिए तलब करने की तैयारी में हैं।

पढ़ें: कोरोना वायरस से टीवी की इस अभिनेत्री ने जीती जंग, ऐसे किया डॉक्टरों का धन्यवाद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed