अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुशांत के आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। उनके आत्महत्या की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। सुशांत सिंह राजपूत एक ऐसे अभिनेता थे जो टीवी से निकल बड़े पर्दे पर आए और एक के बाद एक बड़ी फिल्में कीं।
2 of 6
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
21 जनवरी 1986 को पटना में जन्मे सुशांत ने टेलीविजन से बॉलीवुड तक का सफर तय किया। टेलीविजन की दुनिया में वो एक चमकता सितारा रहे। इंजीनियरिंग करने वाले सुशांत फिल्मों में कैसे आए चलिए आपको बताते हैं।
3 of 6
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2002 में सुशांत की मां का निधन हो गया। उसी साल उनका परिवार पटना से दिल्ली शिफ्ट हो गया। सुशांत पढ़ने में बहुत होशियार रहे। 11वीं में वो फिजिक्स ओलंपियाड में गए थे और वहां उन्हें गोल्ड मेडल मिला। दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में पढ़ाई करते हुए सुशांत को लगा कि उन्हें कुछ एक्स्ट्रा एक्टिविटी करनी चाहिए।
4 of 6
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
बाद में सुशांत ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ दी और श्यामक डावर के डांस ग्रुप को ज्वॉइन कर लिया। श्यामक के साथ सुशांत ने देश-विदेश में कई शोज किए। सुशांत एक बेहतरीन डांसर थे। ऑस्ट्रेलिया में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में सुशांत को ऐश्वर्या राय के साथ जूनियर डांसर के तौर पर डांस करने का मौका मिला।
5 of 6
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2008 में सुशांत ने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से डेब्यू किया। फिर 'पवित्र रिश्ता' में वो लीड एक्टर के तौर पर नजर आए। यहीं से सुशांत की किस्मत पलटी और वो घर-घर में पहचाने जाने लगे। साल 2013 में सुशांत ने 'काय पो छे' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसमें सुशांत के काम की काफी तारीफ हुई।