अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने रविवार को रसोइये नीरज, घरेलू सहायक दीपेश सावंत और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ की। तीनों के बयान में विरोधाभास होने के बाद सीबीआई टीम उन्हें लेकर फिर से सुशांत के बांद्रा स्थित घर पहुंची। इस बीच सुशांत और रिया चक्रवर्ती की एक दोस्त ने दोनों के बारे में कुछ बातें बताई हैं।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
एक टीवी चैनल से हुई बातचीत में इस दोस्त ने बताया कि रिया सुशांत के पैसों को कंट्रोल कर रही थीं। इतना ही नहीं वह सुशांत के पैसों को अपने ऊपर खर्च भी करती थीं, खासकर शॉपिंग में। वहीं दूसरी तरफ रिया ने कहा है कि उन्होंने सुशांत के खाते से एक रुपये भी नहीं लिए हैं।
3 of 5
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुशांत की इस दोस्त ने बताया- सुशांत के दिमाग में रिया भूत-प्रेतों का डर भी भरा करती थीं और जब उन्होंने इसे रोकने की कोशिश की तो उनका घर में आना बंद कर दिया गया। जब सुशांत की तबीयत खराब होती थी तब रिया के पापा ही एक्टर के लिए दवाई लाते थे। सुशांत के परिवार ने रिया पर जादू टोना करने का आरोप भी लगाया है।
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई सोमवार को मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर सकती है। सीबीआई का फोकस इन तथ्यों पर है कि सुशांत की मौत किस परिस्थिति में हुई और उनकी मौत से किन-किन लोगों को फायदा हो सकता था।
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
सीबीआई की टीम ने रविवार को सुशांत सिंह के मकान मालिक संजय लालवानी से भी पूछताछ की। सुशांत ने बांद्रा स्थित मोंट ब्लैंक अपार्टमेंट की 6 वीं और 7 वीं मंजिल के चार फ्लैट 9 नवंबर 2019 से 2022 तक 3 साल के लीज पर लिए थे। हर महीने का किराया 4 लाख 50 हजार था जो हर साल 10 प्रतिशत बढ़ने वाला था। सीबीआई की टीम नें छानबीन में यह भी पता किया कि सुशांत ने चेक से या फिर नगद में किराया दिया है। यानी सुशांत के पास पैसों की कोई कमी नहीं थी। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून (2020) को उनके बांद्रा स्थित फ्लैट पर मिला था। शुरुआती जांच के बाद ही मुंबई पुलिस ने इस केस को आत्महत्या बता दिया था।