अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत राजपूत की मौत को चार महीने बीत गए हैं। 14 जून को सुशांत का शव उनके बांद्रा स्थिति फ्लैट पर मिला था। देश की तीन बड़ी जांच एजेंसियां इस केस को सुलझाने में लगी हैं। वहीं फैंस भी लगातार इस मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं। इस मौके पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अपने भाई को याद करते हुए उनका एक अनदेखा वीडियो साझा किया।
अपने किरदार के लिए कितनी मेहनत करते थे सुशांत? निधन के चार महीने पूरे होने बहन ने साझा किया वीडियो
श्वेता सिंह कीर्ति ने इस वीडियो को साझा करते हुए सुशांत सिंह राजपूत को सभी के लिए एक प्रेरणा बता बताया है। श्वेता ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, एक सच्ची प्रेरणा' और #ImmortalSushant.
View this post on Instagram
A post shared by Shweta Singh kirti (SSK) (@shwetasinghkirti) on
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने भाई के लिए इंसाफ की गुहार लगाती रहती हैं। श्वेता ने बीते दिनों सुशांत मौत की जांच के लिए नई मुहिम शुरू की। यह नई मुहिम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मन की बात से जुड़ी हुई है। श्वेता ने सुशांत के फैंस से अपील करते हुए कहा कि वह संदेश भेजकर प्रधानमंत्री मोदी से मन की बात करें।
उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, #MannKiBaat4SSR न्याय और सच जानने के लिए अपनी आवाज़ उठाने का अच्छा अवसर है। हम इस उपक्रम में लोग संगठित रहकर दिखा सकते हैं कि जनता को न्याय का इंतजार है। मैं अपने विस्तरित परिवार का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया।
सौमित्र चटर्जी की अस्पताल से तस्वीर हुई वायरल, बेटी पॉलोमी ने की ये अपील