फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले ही अपडेट हो गया था विकिपीडिया! फैंस ने लगाई अमित शाह से न्याय की गुहार

Tue, 30 Jun 2020 10:09 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 30 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Fans Asked How His Wikipedia Updated Before Death Seek Help From Amit Shah
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 15 दिन हो गए हैं। लेकिन सुशांत के फैंस उन्हें अब भी उसी तरह से याद कर रहे हैं। साथ ही साथ फैंस हर हाल में सुशांत के निधन की वजह जानना चाहते हैं। इसके लिए वो कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। अब सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने देश के गृहमंत्री अमित शाह से मदद की गुहार लगाई है।



Sushant Singh Rajput Fans Asked How His Wikipedia Updated Before Death Seek Help From Amit Shah
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में फांसी के फंदे पर लटके पाए गए। जिसे देख ये मामला आत्महत्या का ही बताया जा रहा है। लेकिन सुशांत के चाहने वाले ये मानने को ही तैयार नहीं हैं कि उन्होंने आत्महत्या की है। सुशांत के फैंस का मानना है कि उनका किसी ने मर्डर किया है। इसी को लेकर अब सोशल मीडिया यूजर्स ने एक नया सवाल पुलिस और सरकार के सामने खड़ा किया है।

Sushant Singh Rajput Fans Asked How His Wikipedia Updated Before Death Seek Help From Amit Shah
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले ही विकिपीडिया अपडेट हो गया था। 14 जून की सुबह 9 से 9:30 बजे के बीच ही सुशांत के विकिपीडिया पेज पर यह अपडेट कर दिया गया था कि उन्होंने सुसाइड कर लिया है। जबकि सुशांत के सुसाइड की खबर 14 जून को दोपहर 1 से 2 बजे के बीच आई थी।
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Fans Asked How His Wikipedia Updated Before Death Seek Help From Amit Shah
सुशांत सिंह राजपूत, गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत के फैंस अब सोशल मीडिया पर वो आईपी एड्रेस भी शेयर कर रहे हैं। जिनके जरिए कथित तौर पर सुशांत की मौत वाली सुबह को ही उनका विकिपीडिया पेज अपडेट किया गया। अब सुशांत के फैंस ने अमित शाह से मदद की गुहार लगाई है। ट्विटर पर #AmitShahDoJusticeForSSR हैशटेग के साथ ट्वीट किए जा रहे हैं।
 


विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Fans Asked How His Wikipedia Updated Before Death Seek Help From Amit Shah
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई स्थित निवास पर फांसी लगा ली थी। मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या का बताया जा रहा है। मामले में जांच चल रही है और अब तक 27 से भी ज्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है। वहीं लोगों ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग भी की है।

पढ़ें: निर्माता प्रेरणा अरोड़ा को मिला विवेक ओबेरॉय का साथ, जेल से निकलने के 10 महीने बाद शुरू की ये फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed