अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने विवादों के लिए चर्चित रहीं फिल्म निर्माता प्रेरणा अरोड़ा को हिंदी सिनेमा में एक नया सहारा मिल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक में शीर्षक भूमिका निभा चुके अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अब खुद निर्माता बनने की ठानी है और उनके प्रोडक्शन हाउस की जो पहली फिल्म बनने जा रही है, उसकी सूचना के लिए किए गए ट्वीट में प्रेरणा अरोड़ा का नाम खुद विवेक ने शामिल किया। प्रेरणा फिल्म निर्माताओं से धोखाधड़ी के मुकदमों के चलते गिरफ्तार भी हो चुकी हैं। इस फिल्म के हीरो विवेक ओबेरॉय नहीं होंगे।
निर्माता प्रेरणा अरोड़ा को मिला विवेक ओबेरॉय का साथ, जेल से निकलने के 10 महीने बाद शुरू की ये फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी के बाद अपनी फिल्म पुलवामा के शुरू होने का इंतजार कर रहे अभिनेता विवेक ओबेरॉय का नया कदम फिल्म निर्माण में उठा है। वह अपनी अगली फिल्म 'इति' के साथ वापसी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके विवेक ने बताया है कि वह इस थ्रिलर फिल्म से एक निर्माता के तौर पर जुड़े हैं जिसका निर्माण वह मंदिरा एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर अपने होम प्रोडक्शन ओबेरॉय मेगा एंटरटेनमेंट के अंतर्गत करेंगे।
एक निर्माता के तौर पर विवेक ओबरॉय की यह पहली फिल्म होगी। उन्होंने कहा, 'विशाल की लिखी इस फिल्म का विचार मुझे तुरंत पसंद आ गया था। इसलिए, मैं इस फिल्म का निर्माण करने के लिए आगे आया हूं।’ फिल्म में प्रेरणा अरोड़ा भी उनके साथ हैं। इस फिल्म को होटल मिलन, मरुधर एक्सप्रेस, कॉफी विद डी जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके विशाल मिश्रा ने आभार दधीच के साथ मिलकर लिखा है। विशाल इस फिल्म का निर्देशन भी करेंगे। विशाल कहते हैं, 'मुझे हमेशा नई कहानियों में बहुत दिलचस्पी रहती है। इस फिल्म के साथ मैं अपने पसंदीदा जॉनर थ्रिलर के साथ कुछ नया पेश करूंगा। प्रेरणा अरोड़ा एक बहुत अच्छी निर्माता हैं और विवेक के साथ भी मेरा बहुत अच्छा तालमेल है। इन दोनों के साथ काम करके मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।'
प्रेरणा अरोड़ा का नाम अरसे बाद किसी फिल्म प्रोजेक्ट के साथ जुड़ा है। पिछले साल सितंबर में ही वह जेल से बाहर आईं हैं। उनका पहला विवाद सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ से शुरू हुआ जब फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर ने उन पर पैसों के लेन देन में पारदर्शिता न होने के आरोप लगाए। फिल्म परमाणु के हीरो जॉन अब्राहम ने कहा कि प्रेरणा उन्हें पैसे नहीं दे पा रही हैं। मामला तब संगीन हुआ जब प्रेरणा ने कथित रूप से फिल्म केदारनाथ के राइट्स फिल्म निर्माता वाशू भगनानी को बेच दिए जबकि फिल्म निर्माता रॉनी स्क्रूवाला इसके लिए पहले ही प्रेरणा और उनके दो सह निर्माताओं एकता कपूर और भूषण कुमार से डील कर चुके थे।
प्रेरणा अरोड़ा और उनके साथी अर्जुन एन कपूर ने पहले क्रिआर्ज एंटरनटेनमेंट नाम की कंपनी बनाई थी फिर इन दोनों ने सितंबर 2018 में पर्पल बुल एंटरटेनमेंट के ओम प्रकाश भट्ट और प्रोड्यूसर कशिश खान के साथ मिलकर स्टूडियो फाइव एलीमेंट्स की नींव रखी। फिल्म निर्माण में इस बार प्रेरणा ने अपनी बहन कुसुम को आगे करके ये फिल्म शुरू की है।
पढ़ें: देखिए 20 साल पहले कैसे दिखते थे अभिषेक और करीना, जेपी दत्ता की 'रिफ्यूजी' से मारी थी दमदार एंट्री