सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि और मेंटल हेल्थ केयर का मुद्दा फिर गर्म, पांच खबरें
कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच कई लोगों की जिंदगी मुश्किलों से गुजर रही है। वहीं सोनू सूद कोरोना वायरस और लॉकडाउन की मार झेल रहे प्रवासी मजदूरों, छात्रों और जरूरतमंदो के लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं। वह अब तक हजारों लोगों को उनके घर पहुंचा चुके हैं। अब उन्होंने विदेश में फंसे एक शख्स की मदद करने का फैसला किया है।
अब ऑस्ट्रेलिया में फंसे भारतीय की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, कहा- 'हर संभव मदद करूंगा'
टेलीविजन के बाद फिल्मी दुनिया में अपना नाम कमाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। सुशांत की खुदकुशी को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं। कई लोगों को मनाना है कि वो लम्बे समय से डिप्रेशन में थे। एक वक्त पर सुशांत का नाम अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के साथ जोड़ा जाता था। दोनों ने पवित्र रिश्ता में साथ काम किया था। इस बीच अंकिता लोखंडे की एक सोशल मीडिया पोस्ट पर लोगों का ध्यान गया है।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से कुछ देर पहले अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा था?
सुशांत सिंह की मौत से लोगों को बहुत गहरा सदमा लगा है। उनकी मौत का दुख हर तरफ दिख रहा है। राजनीति जगत से लेकर बॉलीवुड तक में शोक मनाया जा रहा है। इस बीच सुशांत की जिंदगी से जुड़ी कई अहम जानकारियां भी सामने आ रही हैं। बताया जा रहा कि सुशांत इस साल नवंबर में शादी करने वाले थे।
नवंबर में होने वाली थी सुशांत सिंह राजपूत की शादी, भाई ने किया ये बड़ा खुलासा
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की रविवार को आत्महत्या ने एक बार फिर सेलिब्रिटीज के लिए मेंटल हेल्थ केयर की अहमियत के मुद्दे को गर्म कर दिया है। अनिल कपूर, करण जौहर, अनुष्का शर्मा, रिचा चड्ढा आदि बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने उन लोगों का समर्थन करने पर जोर दिया है, जो कठिन वक्त से गुजर रहे हैं।
बी-टाउन के लिए ‘वेकआप कॉल’ है सुशांत की मौत, सेलेब्स की मेंटल हेल्थ केयर का मुद्दा फिर गर्म