सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत की जांच सीबीआई (CBI) को सौंप दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर खुशी जताते हुए कई सारे पोस्ट साझा किए। श्वेता के इस पोस्ट पर सुशांत के फैंस का पूरा समर्थन मिल रहा है। बता दें सुशांत की बहन काफी पहले से उनके लिए न्याय की मांग कर रहीं हैं।
अपनी बहन पर कुछ इस तरह प्यार लुटाते थे सुशांत, बहन ने साझा किया स्क्रीनशॉट, CBI जांच में डिवाइन कनेक्शन
एक पोस्ट में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखा- यह फैसला पूरे देशवासियों की दुआओं का असर है, जो हमारे साथ परिवार की तरह खड़े हैं। इतना ही नहीं उन्होंने सीबीआई जांच के इस फैसले को राम मंदिर भूमि पूजन के दौरान हुए मंत्रों का असर, रक्षाबंधन का गिफ्ट भी बताया।
A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on
श्वेता ने कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, इस पोस्ट में उनकी और सुशांत की 22 मई 2020 की चैटिंग है। इसमें श्वेता ने अपने क्लास की तस्वीरों को भेजते हुए प्यार जताया है तो वहीं सुशांत ने लिखा है, आपको बहुत सारा प्यार गुड़िया दीदी। यह बहुत अच्छा है। इसके बाद श्वेता उन्हें एक वीडियो भेजती हैं, जिसपर सुशांत कहते हैं, कितना अच्छा और खुश परिवार है। विशाल को मेरा हाय बोलना और प्यार देना।
A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on
वहीं दूसरी तरफ इस मामले में ईडी ने रिया चक्रवर्ती को समन जारी किया है। रिया को सात अगस्त को ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। सुशांत सिंह के पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक पर 15 करोड़ के गबन का आरोप लगाया है। इसे देखते हुए ईडी ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है।
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को बांद्रा मुंबई के अपने फ्लैट में फंदे से लटके मिले थे। इस मामले में मुंबई पुलिस ने आत्महत्या का केस दर्ज किया था। हालांकि अब यह केस सीबीआई के पास ट्रांसफर किया जा चुका है।
पढ़ें: सादिया देहलवी का निधन, 63 की उम्र में ली आखिरी सांस