सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुंबई पुलिस के सामने पूछताछ के लिए हाजिर हो चुके फिल्म निर्देशक महेश भट्ट की अगली फिल्म सड़क 2 की रिलीज डेट तय हो गई है। इस फिल्म से महेश की 21 साल बाद परदे पर बतौर निर्देशक वापसी हो रही है। उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म कारतूस 1999 में रिलीज हुई थी।
2 of 5
फिल्म- सड़क 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपनी बड़ी बेटी पूजा भट्ट को लेकर महेश भट्ट ने 1991 में फिल्म बनाई थी सड़क। फिल्म में संजय दत्त के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था और फिल्म में अपने जबर्दस्त अभिनय के लिए सदाशिव अमरापुरकर को बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।
3 of 5
सड़क
- फोटो : Social Media
20 दिसंबर 1991 को रिलीज हुई फिल्म सड़क का सीक्वल है सड़क 2। इसके फर्स्ट लुक केदारनाथ पर्वत का चित्र दिखाने पर महेश भट्ट की आलोचना भी हो चुकी है। इस फिल्म में उनकी दूसरी बेटी आलिया भट्ट हीरोइन हैं। फिल्म में संजय दत्त और पूजा भट्ट के भी खास किरदार हैं।
4 of 5
सड़क 2
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की कहानी खुद महेश भट्ट ने लिखी है। ये फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन इसकी सह निर्माता कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियो ने इसे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया। डिज्नी के भारत में सक्रिय ओटीटी डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर इस सीजन में एक के बाद एक नई फिल्में रिलीज हो रही हैं।
5 of 5
'दिल बेचारा'
- फोटो : यूट्यूब
पहले दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा इस ओटीटी पर रिलीज हुई, इस फिल्म को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई। फिर कुणाल खेमू की राजेश कृष्णन निर्देशित फिल्म लूटकेस रिलीज हुई, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। अब बारी सड़क 2 की है जो 28 अगस्त को रिलीज होगी।
पढ़ें: इस तरह शोएब के करीब आईं थीं दीपिका, जानिए टीवी की इस चर्चित जोड़ी की प्रेम कहानी के बारे में