सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड का वह चेहरा हैं, जिसे कोई भुला नहीं सकता। सुशांत के जाने के बाद उनके परिवार, रिश्तेदार और यहां तक की उनके प्रशंसक भी उन्हें अक्सर याद करते रहते हैं। सुशांत ने अपने अभिनय से हर किसी का दिल इस कदर जीता, कि जब वह इस दुनिया से गए तो हर किसी की आंखें नम हो गई थीं। आज उनकी पुण्यतिथि पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है।
Sushant Singh Rajput Death Anniversary: सुशांत की बरसी पर नम हुईं सितारों की आंखें, सारा-अंकिता ने किया पोस्ट
महेश शेट्टी ने सुशांत के लिए पोस्ट किया और उसके कैप्शन में लिखा- ‘और कितनी देर? मैं और कितना सोच रहा हूं? एक और साल बीत गया। यह आसान हो जाता है और समय सब कुछ ठीक कर देता है, लेकिन सवाल परेशान करते रहते हैं, जिससे यह और भी मुश्किल हो जाता है। मैं इंतजार करता रहता हूं, देश के कानून में अपना विश्वास बनाए रखता हूं, लेकिन मैं जानने का हकदार हूं। हम जानने के लायक हैं कि आखिर सुशांत को न्याय कब मिलेगा?’

यही नहीं, ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ फेम अभिषेक कुमार ने सुशांत सिंह राजपूत की बरसी पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया, उन्होंने लिखा, ‘भला तुझे आज भी कौन भूल पाया है।’
Bhala tujhe aaj bhi kon bhool paaya hai 💔
— Abhishek Kumar (@Abhishekkuma08) June 13, 2024
यही नहीं, अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सुशांत की उनके पेट डॉग के साथ एक तस्वीर साझा की है। वहीं, अभिनेत्री सारा अली खान ने केदारनाथ के साथ से सुशांत और अपनी एक प्यारी पोस्ट साझा की है और अपनी फिल्म का गाना नमो-नमो लगाया है।