फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत की आत्महत्या मामले में तीनों खान की चुप्पी पर उठाए सवाल, कहा- 'इनकी संपत्ति की भी हो जांच'

Sat, 11 Jul 2020 09:02 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 11 Jul 2020 09:02 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Subramanian Swamy Wants CBI inquiry questioned the silence of three biggest Khans of Bollywood
सुशांत सिंह राजपूत केस - फोटो : ट्विटर

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput News) की आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और इस मामले में अभी तक 33 से अधिक लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। इस मामले में अब भाजपा से राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने बॉलीवुड के तीनों खान की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।

Sushant Singh Rajput Case Subramanian Swamy Wants CBI inquiry questioned the silence of three biggest Khans of Bollywood
सुब्रमण्यम स्वामी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ट्विटर

सुशांत सुसाइड मामले में रूपा गांगुली, शेखर सुमन समेत फैंस सीबीआई जांच की मांग उठाते नजर आ रहे हैं। अब इस मामले में सुब्रमण्यम स्वामी ने लिखा है- 'क्या सुशांत राजपूत की कथित आत्महत्या पर बॉलीवुड के तीन बाहुबली सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान चुप हैं?' उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'इन तीन खानों द्वारा भारत और विदेशों में विशेष रूप से दुबई में बनाई गई संपत्ति की जांच की जानी चाहिए। किसने उन्हें बंगले और संपत्ति उपहार में दिए? उन्होंने इसे कैसे खरीदा? इसकी जांच ईडी, आईटी और सीबीआई की एसआईटी को करनी है। क्या वे कानून से ऊपर हैं?'

Sushant Singh Rajput Case Subramanian Swamy Wants CBI inquiry questioned the silence of three biggest Khans of Bollywood
सुब्रमण्यम स्वामी

इससे पहले सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि उन्होंने इस मामले के लिए एक वकील नियुक्त किया है। उन्होंने ट्वीट में कहा था, 'मैंने इशकरण को सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले में संभावित सीबीआई जांच या पीआईएल या आपराधिक शिकायत के लिए प्रॉसेस शुरू करने के लिए कहा है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Subramanian Swamy Wants CBI inquiry questioned the silence of three biggest Khans of Bollywood
सुब्रमण्यम स्वामी

सुशांत की आत्महत्या के संबंध में सुब्रमण्यम स्वामी के इस ट्वीट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा था- 'क्या इस मामले में आर्टिकल 21 के साथ- साथ आईपीसी के सेक्शन 306 या 308 लागू होते हैं। या तो पुलिस के वर्जन को स्वीकार कर लिया जाए, जिसके मुताबिक यह एक आत्महत्या थी, या फिर एक्टर को ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया? '

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Subramanian Swamy Wants CBI inquiry questioned the silence of three biggest Khans of Bollywood
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सुशांत की मौत की वजह asphyxia बताई गई है। यानी शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन न मिलने की वजह से मौत। हालांकि, सुशांत के केस में मुंबई पुलिस किसी भी एंगल को नहीं छोड़ रही है। सुशांत सिंह राजपूत के दोस्तों व करीबियों का कहना है कि वे पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन का शिकार थे और अपना ट्रीटमेंट भी करवा रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed