सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत की आत्महत्या की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। फैंस सोशल मीडिया पर सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इस बीच बिहार के एक्टर सुशांत के लिए उनके गृहनगर पूर्णिया में उनके नाम पर एक चौक और सड़क का नामकरण किया गया है।
बिहार के फैंस ने सुशांत सिंह राजपूत को इस तरह दी श्रद्धांजलि, एक्टर के नाम पर रखा गया सड़क और चौक का नाम
अभिनेता सुशांत को श्रद्धांजलि देने के लिए गृहनगर पूर्णिया में फोर्ड कंपनी चौक का नाम बदल कर सुशांत सिंह राजपूत चौक किया है। गुरुवार को वहां की मेयर सविता सिंह ने बोर्ड लगाकर विधिवत दोनों जगह का नामकरण किया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
वहीं दूसरी तरफ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों, विशेष तौर पर बिहार के रहने वाले कलाकारों ने सुशांत सिंह की मौत पर शोक व्यक्त किया और सीबीआई जांच की मांग की है।याद दिला दें कि पिछले महीने आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि सुशांत की मौत Asphyxia की वजह से हुई है, जिसका मतलब होता है शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाना।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि सुशांत के शरीर पर किसी भी तरह की बाहरी चोट नहीं पाई गई थी। उनके नाखून भी बिलकुल साफ थे। विसरा रिपोर्ट में भी किसी तरह का संदिग्ध पदार्थ उनके शरीर से नहीं मिला है। पुलिस इस मामले की अब उनके प्रोफेशनल एंगल से जांच कर रही है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने 33 से अधिक लोगों से पूछताछ की है और जांच अब भी जारी है।
उल्लेखनीय है कि 14 जून को पटना, बिहार के रहने वाले अभिनेता सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। इस खबर के सामने आने पर हर कोई न सिर्फ हैरान रह गया था, बल्कि इस खबर ने सबका दिल भी तोड़ दिया था। सुशांत की मौत के बाद से ही डिप्रेशन और नेपोटिज्म पर बहस चल रही है।
The HOMETOWN PURNEA of Sushant Singh Rajput❤#SushantInOurHeartsForever @PurneaTimes @Bihar_se_hai
— Khushali Priya (@PriyaKhushali) July 9, 2020
In his MEMORY😍 pic.twitter.com/ouuzGqt3JN