सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। उनका परिवार और उनके फैंस अब तक इस सदमे से बाहर नहीं आए हैं। इस मामले को बॉलीवुड में भाई- भतीजावाद के एंगल से देखा जा रहा है। जिस वजह से इन दिनों बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बड़ी बहस चल रही है। इस मामले में अब तक सुशांत के परिवार ने कुछ भी नहीं कहा है।
बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से आई प्रतिक्रिया, जीजा ने उठाया ये कदम
अब हाल ही में सुशांत के परिवार की तरफ से इस मामले पर एक कदम उठाया गया है। दरअसल अब तक केवल सुशांत के फैंस ने उनके निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार परिवारवाद को लेकर आवाज उठाई है। वहीं, हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के जीजा विशाल कीर्ति ने नेपोमीटर लॉन्च किया है। उनके मुताबिक इससे बॉलीवुड में जारी परिवारवाद से लड़ने में मदद मिलेगी।
सुशांत सिंह राजपूत के जीजाजी विशाल कीर्ति अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए बताया है कि एक नेपोमीटर लॉन्च किया गया है। सुशांत के जीजा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरे भाई मयुरेश कृष्णा द्वारा सुशांत सिंह राजपूत की याद में बनाया गया।'
Created by my brother @mayureshkrishna in the memory of my brother in law @itsSSR https://t.co/sNSSJfQjy5
नेपोमीटर के बारे में जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा गया, 'बॉलीवुड में परिवारवाद से सूचना के साथ लड़ें। हम परिवारवाद और स्वतंत्र फिल्म की क्रू पर आधारित रेटिंग प्रदान करेंगे। अगर नेपोमीटर अधिक रहा तो यह समय है बॉलीवुड में जारी परिवारवाद का बहिष्कार करने का।'
गौरतलब है कि सुशांत ने 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। मामले को लेकर पुलिस अभी जांच में जुटी हुई है। अब तक सुशांत से जुड़े हुए करीब 27 लोगों से पूछताछ का जा चुकी है। जिसमें सुशांत सिंह राजपूत की करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती, रोहिणी अय्यर, सुशांत के मैनेजर आदि से भी पूछताछ की जा चुकी है।
पढ़ें: कोरोना संकट के बीच सलमान खान ने डॉक्टरों को ऐसे किया सलाम, कहा- 'आपके बलिदान के लिए शुक्रिया..'