कोरोना काल की इस मुश्किल घड़ी में पूरी दुनिया के डॉक्टर लोगों से सेवाओं के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। जब से कोरोना वायरस का प्रकोप शुरू हुआ है तब से भारत की नहीं अन्य देशों के डॉक्टर अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों का इलाज कर रहे हैं। वहीं आज हर जगह डॉक्टर डे मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान ने डॉक्टरों को शुक्रिया अदा किया है।
कोरोना संकट के बीच सलमान खान ने डॉक्टरों को ऐसे किया सलाम, कहा- 'आपके बलिदान के लिए शुक्रिया..'
सलमान खान फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए खास पोस्ट भी साझा करते रहते हैं। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर कोरोना संकट में निस्वार्थ काम कर रहे डॉक्टरों का शुक्रिया आदा किया है। अभिनेता ने कोरोना महामारी में डॉक्टरों को सबसे मजबूत खंभा बताया है जो देश के लोगों की हर समय सेवा कर रहे हैं।
सलमान खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर डॉक्टरों की तारीफ करते हुए खास ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'आज डॉक्टर्स डे है, मेरी तरफ से सारे डॉक्टर्स को दिल से शुक्रिया। आपकी लगन, आपके बलिदान के लिए शुक्रिया। आप सभी इस महामारी के बीच सबसे मजबूत पिलर बन सामने आए हैं।' सोशल मीडिया पर सलमान खान का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।
Aaj #DoctorsDay hai, meri taraf se saare doctors ko dil se shukriya. Aapke dedication, or aapke sacrifices k liye! Thank you for being the strongest pillars of our country in this pandemic!
सलमान खान के अलावा अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने भी डॉक्टर डे पर खास पोस्ट लिखा है। उन्होंने अपने कैंसर के बुरे दिनों को याद करते हुए नर्स के साथ अपनी तस्वीर साझा की है। साथ ही लोगों के जीवन में डॉक्टर की क्या अहमियत होती है इसके बारे में बताया है। वहीं टीवी अभिनेत्री मोहिना कुमारी ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट लिखकर डॉक्टरों को धन्यवाद किया है।
A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap) on
आपको बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में नजर आ चुकीं अभिनेत्री मोहिना कुमारी और उनका पूरा परिवार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया था। इसके बाद सभी का 10 दिनों तक अस्पताल में इलाज चला, लेकिन 10 दिनों बाद अभिनेत्री सहित उनके पूरे परिवार ने होम आइसोलेशन में इलाज करवाया। हालांकि अब मोहिना कुमारी और उनका पूरा परिवार कोरोना से मुक्त हो चुका है।
A post shared by Mohena Kumari Singh (@mohenakumari) on