सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद उनके पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार के पटना में FIR दर्ज कराई थी। इस शिकायत में सुशांत के पिता ने रिया पर उनके बेटे को खुदकुशी के लिए उकसाने, आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है।
रिया चक्रवर्ती की अर्जी पर 11 अगस्त को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, केस को लेकर की है ये मांग
रिया चक्रवर्ती की ओर से पटना में दर्ज केस को मुंबई ट्रांसफर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी गई थी जिस पर कोर्ट ने बिहार और महाराष्ट्र से तीन दिन के अंदर जवाब दाखिल करने के लिए कहा था।
ताजा जानकारी मुताबिक, रिया चक्रवर्ती द्वारा पटना से मुंबई केस ट्रांसफर करने की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट 11 अगस्त को सुनवाई करेगी। रिया की पूरी कोशिश है कि इस मामले की जांच मुंबई में ही हो।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती सहयोग नहीं कर रही थीं। उनसे कोई भी सवाल पूछा जा रहा था तो वो बहाने बना रही थीं। इसके अलावा जब उनसे कुछ डिटेल्स मांगी गई तो उन्होंने कहा कि मुझे कुछ याद नहीं है। ऐसे में रिया चक्रवर्ती का जांच में सहयोग ना करना उनके ऊपर शक को और गहराता जा रहा है।
एस एस राजामौली के बाद RRR के प्रोड्यूसर निकले कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया घर में ही आइसोलेट