प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' के रिलीज का फैसला अब सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा। कोर्ट के आदेश पर चुनाव आयोग ने फिल्म को देख इसका अवलोकन किया।चुनाव आयोग इस फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने के अपने फैसले से जु़ड़ी एक रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में शुक्रवार को सर्वोच्च अदालत को सौंपेगा। इसके बाद कोर्ट अपने फैसले पर आएगा।
2 of 6
PM Modi biopic poster
- फोटो : amar ujala
फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज होनी थी लेकिन रिलीज से एक दिन पहले ही चुनाव आयोग ने आदर्श चुनाव आचार संहिता का हवाला दे इसकी रिलीजिंग पर रोक लगा दी थी। इसके बाद फिल्म की टीम की ओर से चुनाव आयोग के इस फैसले को चुनौती दी गई थी।
3 of 6
pm modi biopic
- फोटो : file photo
फिल्म की टीम की अपील पर कोर्ट ने चुनाव आयोग को फिल्म देखने की हिदायत दी और कहा कि यह भी जांच करे कि इस पर रोक लगाना उचित है या नहीं। मुंबई में फिल्म की टीम का कहना है कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से पूरी उम्मीद है कि उनकी फिल्म के साथ न्याय किया जाएगा।
4 of 6
नरेंद्र मोदी की फिल्म का पोस्टर (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
वहीं, विपक्ष लगातार फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग कर रहा था क्योंकि उसका कहना है इससे आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन होता है। फिल्म की रिलीज से एक पार्टी या व्यक्ति विशेष के प्रति मतदाता प्रभावित होंगे। फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने का फैसला ऐसे समय में आया था जब 9 अप्रैल को सेंसर बोर्ड से इसे यू सर्टिफिकेट मिला था।
5 of 6
modi biopic
- फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू है ऐसे में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए कोर्ट में कांग्रेस कार्यकर्ता ने याचिका दाखिल की थी। जिसपर बीते मंगलवार को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया था।