लगता है
सुपरमॉडल और एक्टर
मिलिंद सोमन की जिंदगी में नया प्यार आ गया है। 51 साल के मिलिंद इस लड़की के साथ
इंस्टाग्राम पर खूब फोटोज डाल रहे हैं।
मिलिंद की नई गर्लफ्रेंड एयरहोस्टेस हैं और उनका नाम अंकिता कुंवर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंकिता मिलिंद की आधी उम्र की हैं।
इस तस्वीर के साथ मिलिंद ने लिखा, 'मिस्टर और श्रीमती (Mr & Smt)।' अब आप ही बताएं इस लाइन का क्या मतलब निकाला जाए।
मुंबई मिरर के अनुसार मिलिंद की मां को भी ये लड़की पसंद है और उन्होंने इस रिश्ते की मंजूरी भी दे दी है। मिलिंद ने हाल ही में ये तस्वीर डाली है। उन्होंने इसके साथ लिखा, 'मुझे और कहीं नहीं होना चाहिए।'
इस तस्वीर के साथ मिलिंद ने लिखा, 'हमेशा के लिए।' सारी कहानी तस्वीरे ही बयां कर रही हैं।
इस फोटो के साथ तो मिलिंद ने खुलासा कर ही दिया। उन्होंने लिखा, 'लव दिस पर्सन।'