सनी लियोनी बॉलीवुड में कामयाबी की बुलंदियों पर हैं और उनके पास काम की भी कोई कमी नहीं है। इसी कामयाबी को देखते हुए सनी अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी अपने हुस्न का जलवा बिखेरने जा रही है।
तेलुगु फिल्म 'पीएसवी गरुड़ वेगा' में है आइटम नंबर
बता दें कि सनी लियोनी वे तेलुगु फिल्म 'पीएसवी गरुड़ वेगा' में आइटम नंबर करती दिखाई देने वाली हैं। खबर है कि उन्हें हैदराबाद में शूटिंग के दौरान देखा गया और इसी को देखते हुए सनी की एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है जिसमें वे सफेद साड़ी में नजर आ रही है। फिल्म के मेकर्स ने उनका फर्स्ट लुक जारी करते हुए वेलकम लिखा है।
फिल्मेकर प्रवीण की बनी सनी पहली पसंद
फिल्मकार प्रवीण सत्तारु ने अपनी आने वाली तेलुगू फिल्म 'पीएसवी गरुड़ा वेगा' में एक खास गाने के लिए अभिनेत्री सनी लियोनी को शामिल किया है। प्रवीण का कहना है कि इस गाने के लिए सनी ही उनकी पहली पसंद थीं।
सनी की है साउथ में अच्छी 'फैन्स फॉलोइंग'
बता दें कि बॉलीवुड के साथ-साथ सनी की साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जबरा फैन्स फॉलोइंग है। खबर है कि एक ब्रान्ड के प्रमोशन के लिए वे साल की शुरुआत में केरल भी गई थीं जहां उन्हें उनके फैन्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
हाल ही में दिए तीन सुपरहिट आइटम सॉन्ग
सनी हाल ही में 'भूमि' के 'ट्रिपी ट्रिपी', 'बादशाहो' के 'पिया मोरे' और रफ्तार के 'लोका लोका' गाने में नजर आई थी। फिलहाल सनी अपनी फिल्म 'लव का है इंतजार' के रिलीज की तैयारी में हैं। फिल्म में उनके साथ अरबाज खान हैं।