कृति सैनन, दिलजीत दोसां और वरुण शर्मा स्टारर फिल्म 'अर्जुन पटियाला' में अब सनी लियोनी की भी एंट्री हो गई है। वो इस फिल्म में एक डांस नंबर में नजर आने वाली हैं। सनी लियोनी इससे पहले भी हिट नंबर्स दे चुकी हैं और उनका 'बेबी डॉल' गाना सुपरहिट नंबर था।
{"_id":"5b2d1d9e4f1c1b254d8b7daf","slug":"sunny-leone-joins-cast-of-arjun-patiala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर धूम मचाती हुई नजर आएंगी सनी लियोनी, हो गई है एंट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक बार फिर धूम मचाती हुई नजर आएंगी सनी लियोनी, हो गई है एंट्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 22 Jun 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
Sunny Leone
sunny leone
इस फिल्म का फर्स्ट लुक पहले ही रिलीज हो चुका है। ये फिल्म 13 सितंबर को रिलीज होने वाली है। कृति सेनन इससे पहले आपको फिल्म 'बरेली की बर्फी' में एक्टर आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव के साथ दिखाई दी थीं।
arjun patiala
अब इसके बाद वो एक बार फिर 'अर्जुन पटियाला' में मस्ती भरा कॉमेडी वाला किरदार निभाते हुए नजर आने वाली हैं। ये बात इस फिल्म के फर्स्ट लुक को देखते हुए पूरे यकीन से कही जा सकती है। फिल्म के जारी हुए फर्स्ट लुक में दिलजीत जहां पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे थे तो कृति मस्त अंदाज में कुर्सी पर बैठे और बंदूक ताने आंख मारती हुई दिखाई दीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
arjun patiala
इस फिल्म में कृति का किरदार क्राइम रिपोर्टर का हैं। इस फिल्म के अलावा कृति संजय दत्त और अर्जुन कपूर के साथ पीरियड ड्रामा फिल्म 'पानीपत' में भी नजर आने वाली हैं जिसके लिए उन्होंने घुड़सवारी की भी ट्रेनिंग ली है।
विज्ञापन
kriti sanon
इतना ही नहीं कृति 'हाउसफुल 4' का भी हिस्सा होंगी। वैसे कृति की ये फिल्म 'अर्जुन पटियाला' को डायरेक्ट किया है रोहित जुगराज ने और इस प्रोड्यूस कर रहे हैं दिनेश विजन। वहीं एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सूरमा' इन दिनों काफी चर्चा में है और रिलीज के करीब है। ये फिल्म 13 जुलाई को रिलीज होनी है। ऐसे में दिलजीत के लिए 13 तारीख अहम होने वाली है क्योंकि दिलजीत की ये दोनों ही फिल्में 13 तारीख में रिलीज होंगी।