बॉलीवुड एक्टर और भाजपा सांसद सनी देओल को बीते दिनों विरोध का सामना करना पड़ा था। लोकसभा अटेंडेंस रिकॉर्ड के मुताबिक सनी देओल मॉनसून सेशन में ज्यादातर अनुपस्थित रहे थे। सनी देओल ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह लोगों की टिप्पणियों पर ध्यान नहीं देते हैं और चुपचाप अपना काम करने में विश्वास रखते हैं।
सनी देओल पंजाब के गुरदासपुर से सांसद निर्वाचित हुए हैं। अभिनेता ने आलोचनाओं को नजरअंदाज करते हुए कहा कि वह बिना शोर के अपने क्षेत्र के लिए काफी कुछ कर रहे हैं। देओल ने कहा कि वह शोहरत की तलाश में रहने वाले व्यक्ति नहीं हैं।
3 of 5
sunny deol
- फोटो : social media
सनी देओल ने पीटीआई-भाषा से कहा, 'मेरा दायित्व क्षेत्र में काम करना है न कि अपनी डफली बजाना। मेरा काम यह नहीं है कि वहां जाकर फोटो खिचवाऊं ताकि लोग कहें कि कितना अच्छा आदमी है, दान देता है।’’
4 of 5
sunny deol
- फोटो : social media
सनी देओल से जब यह सवाल पूछा गया कि वह राजनीति, अभिनय और निर्देशन के बीच संतुलन कैसे बैठाते हैं तो उन्होंने कहा कि वह सभी जगह में अपना बेहतरीन देंगे। उन्होंने कहा, 'मैं राजनीति में इसलिए आया क्योंकि मेरी कुछ मान्यताएं हैं, जो कुछ मेरी क्षमता में होगा और वह मैं जरूर करूंगा। मुझे उसकी चिंता नहीं है।'
5 of 5
sunny deol
- फोटो : social media
सनी देओल इन दिनों फिल्म 'पल पल दिल के पास' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म के साथ उनके बेटे करण देओल फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। सनी के साथ-साथ उनके पिता धर्मेंद्र को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।