बॉलीवुड में एक्शन हीरो के तौर पर फेमस होने वाले सनी देओल 19 अक्तूबर को अपना 65वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। सनी के पिता धर्मेंद्र 70 के दशक के सुपरस्टार थे और उन्होंने भी इस परंपरा को आगे बढ़ाया। सनी ने अपने करियर की शुरुआत 1983 में आई फिल्म 'बेताब' से की थी। रोमांटिक फिल्म से करियर शुरू करने वाले सनी की इमेज एक्शन और एक गुस्सैल हीरो की बन गई। सनी देओल की पहचान बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन हीरो के तौर पर होती है। एक्टिंग के बाद सनी देओल राजनीति में भी आ चुके हैं। वो गुरदासपुर से सांसद हैं।
सनी देओल लीक से हटकर फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। सनी देओल बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स में से हैं जिन्हें 90 के दौर में एक्शन करते देख ऑडियंस पागल हो जाती थी। सनी फिल्म इंडस्ट्री में पिछले 4 दशकों से एक्टिव हैं। अपने काम की बदौलत सनी देओल ने करोड़ों रुपये की रियासत खड़ी कर ली है।
2 of 7
सनी देओल
- फोटो : Instagram
सनी देओल फिलहाल एक फिल्म का 8 से 10 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। सनी देओल करीब 350 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। इसमें सनी की पत्नी पूजा की कमाई भी शामिल है। सनी की कमाई का जरिया सिर्फ फिल्में नहीं हैं। उनका एक प्रोडक्शन हाउस भी है जिसका नाम 'विजेता फिल्म्स' है।
3 of 7
सनी देओल
- फोटो : Instagram/iamsunnydeol
सनी फिल्मों के अलावा ऐड फिल्म भी करते हैं। एक एंडोर्समेंट के लिए सनी करीब 2 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। सनी कई कंपनियों के ब्रांड एम्बेसडर भी रह चुके हैं।
4 of 7
सनी देओल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सनी देओल की प्रॉपर्टी की बात करें तो उनके पास मुंबई के जुहू इलाके में शानदार बंगला है। इसके अलावा पंजाब में सनी की पैतृक संपत्ति भी है। साथ ही यूके में भी उनका शानदार घर है। अपने यूके वाले घर में सनी कुछ फिल्मों की शूटिंग भी कर चुके हैं ।
5 of 7
सनी देओल
- फोटो : अमर उजाला
सनी के पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। इनमें पोर्शे के अलावा ऑडी ए8 और रेंज रोवर जैसी लग्जरी कारें शामिल हैं। सनी जब भी शूटिंग या किसी इवेंट में जाते हैं तो उन्हें अक्सर पोर्शे कार ड्राइव करते देखा जाता है। रियल लाइफ में सनी बेहद सौम्य स्वभाव के हैं जिन्हें मीडिया अटेंशन, फिल्मी पार्टियों और लाइम लाइट से दूरी बना रखना ही पसंद हैं।