बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) 19 अक्टूबर को 63वां जन्मदिन मनाएंगे। सनी देओल ने हाल ही में सिनेमाजगत के अलावा राजनीतिक करियर की शुरुआत की। फिल्मों के अलावा सनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। हाल की में सनी देओल की पत्नी पूजा बेटे करण की फिल्म 'पल पल दिल के पास' की स्क्रीनिंग में कई साल बाद मीडिया के कैमरे में कैद हुईं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर सनी की पत्नी लाइमलाइट से क्यों दूर रहती हैं। जानिए इसके पीछे की वजह..
2 of 5
Sunny Deol and Amrita Singh
- फोटो : twitter
सनी की पहली फिल्म 'बेताब' थी, जिसमें उनके साथ अमृता सिंह ने काम किया था। दोनों का काम दर्शकों को खूब पसंद आया और फिल्म हिट साबित हुई थी। शूटिंग के दौरान ही अमृता का दिल सनी पर आ गया। फिल्म में दोनों के कुछ इंटीमेट सीन शूट किए गए थे। उस दौर में इस तरह के इंटीमेट सीन शूट करना बहुत बड़ी बात थी। पर्दे पर फिल्माए गए इन सीन के साथ असल जिंदगी में भी दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं।
3 of 5
sunny deol
- फोटो : social media
फिल्मीबीट वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक अमृता सिंह की मां सनी और उनके रिश्ते के खिलाफ थीं। रिपोर्ट के मुताबिक अमृता की मां ने सनी देओल के परिवार की छानबीन शुरू कर दी। इसके बाद जो हकीकत सामने आई उसे जानकर हैरान रह गईं। अमृता की मां को पता चला कि सनी देओल का रिलेशनशिप लंदन में पूजा नाम की एक लड़की से है। यही नहीं सनी की शादी भी पूजा से इंग्लैंड में हो चुकी है।
4 of 5
sunny deol and pooja deol
- फोटो : twitter
एक तरफ अमृता के सामने सनी की पूरी सच्चाई आ गई थी। वहीं दूसरी ओर पूजा को अपने पति के अफेयर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि देओल परिवार सनी देओल की शादी को सीक्रेट रखना चाहते थे। ऐसा इसलिए क्योंकि उनका करियर शुरू ही हुआ था। उस दौर में किसी एक्टर के शादीशुदा होने पर उसका करियर खत्म माना जाता था।
5 of 5
pooja deol
- फोटो : social media
यही कारण था कि पूजा लंदन में ही रहती थीं और सनी हर महीने उनसे मिलने के लिए लंदन जाया करते थे। सनी लगातार अपने शादीशुदा होने से इनकार करते रहे। तब तक सनी और अमृता का रिश्ता पूरी तरह से खत्म हो चुका था। आपको बता दें, सनी देओल और पूजा देओल साल 1984 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के दो बच्चे हैं करण देओल और राजवीर देओल।
यह भी पढ़ें- मीटू के बाद तनुश्री दत्ता ने संजय लीला भंसाली को लेकर दिया बयान, कहा- 'वो हमेशा टॉप स्टार्स...'