सनी देओल पिछले कुछ समय से बेहद परेशान हैं। उनकी परेशानी परिवार और करियर दोनों हैं। दरअसल पिछले कई सालों से सनी देओल एक हिट फिल्म को तरस रहे हैं और सफलता लगातार उनसे रूठ रही है। सनी ने फिर उम्मीद का दामन थाम लिया है।
एक महीना बदल देगा किस्मत, परेशान सनी देओल को बंधी बड़ी उम्मीद
पिछले दस-बारह साल से सनी देओल की कोई फिल्म कुछ खास नहीं कर सकी है। जब इस साल उनकी 'घायल वंस अगेन' आई तो इस फिल्म से उन्होंने बड़ी उम्मीदें लगाईं लेकिन ये फिल्म भी कुछ कास ना कर सकी। अब उनकी सारी उम्मीद फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' पर है। जिसको लेकर एक बड़ी खबर उनके लिए है।
एक महीना बदल देगा किस्मत, परेशान सनी देओल को बंधी बड़ी उम्मीद
दरअसल 'भैयाजी सुपरहिट' की शूटिंग अब से तीन साल पहले शुरू हुई थी। फिल्म का कुछ हिस्सा ही शूट हुआ था कि शूटिंग रुक गई। सनी देओल घायल की शूटिंग में लग गए और फिल्म की हीरोइन प्रीति जिंटा भी दूसरे कामों में मसरूफ हो गईं।
एक महीना बदल देगा किस्मत, परेशान सनी देओल को बंधी बड़ी उम्मीद
हाल ही में फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू हुई तो एक बार फिर बजट की परेशानी के कारण शूटिंग रुक गई। अब प्रीति अपनी शादी के बाद भारत लौट आई है। फिल्म की दूसरी हीरोइन अमीषा पटेल भी इन दिनों खाली हैं। सनी देओल भी शूटिंग के लिए तैयार हैं।
एक महीना बदल देगा किस्मत, परेशान सनी देओल को बंधी बड़ी उम्मीद
भैयाजी सुपरहिट के निर्देशक नीरज पाठक का कहना है कि फिल्म के कलाकारों से मिलकर वो ये तय कर रहे हैं कि फिल्म की बची शूटिंग पूरी हो सके। निर्देशक का कहना है कि 1 महीने लगातार शूटिंग करने का प्रोग्राम वो बना रहे हैं।