प्यार खोने का डर सबको लगता है। यही वजह है कि सलमान खान की गर्लफ्रेंड लूलिया वेंतूर परेशान हैं। सलमान अपनी पूर्व प्रेमिका कैटरीना कैफ के करिअर को नए सिरे से जमाने में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। लूलिया को लगता है कि बात कहीं आगे न बढ़ जाए।
सलमान-कैटरीना की मुलाकात पर विदेश से दौड़ी आईं लूलिया वंतूर
आम इंसान हो या सेलेब्रिटी। प्यार में बंटवारा कोई नहीं चाहता। अपन प्यार पर किसी और की नजर सहज ही परेशान कर देती है। इन दिनों यही हाल रोमानियाई सुंदरी लूलिया वेंतूर का है। उनकी परेशानी की वजह है, कैटरीना के प्रति सलमान की दरियादिली! सलमान-कैटरीना की खबरें जैसे ही लूलिया तक पहुंची उन्होंनें भारत की फ्लाइट पकड़ ली।
जब सलमान से बोलीं लूलिया, वादा करो कैटरीना से नहीं मिलोगे
पिछले कुछ समय से लूलिया सलमान और उनके परिवार के साथ हैं। सूत्रों की मानें तो लूलिया को सलमान की कैटरीना के प्रति सहानुभूति रास नहीं आ रही है। उन्हें डर है कि दोनों के बीच बात आगे न बढ़ जाए। बताया जाता है कि इस मुद्दे पर उन्होंने सलमान से बात भी कर ली है। सलमान ने उन्हें विश्वास दिलाया है कि वैसा कुछ नहीं होगा, जैसा वह समझ रही हैं।
जब सलमान से बोलीं लूलिया, वादा करो कैटरीना से नहीं मिलोगे
रणबीर कपूर से कैटरीना के ब्रेक-अप के बाद सलमान लगातार इस इंडो-ब्रिटिश मूल की सुंदरी को भावनात्मक सहारा दे रहे हैं। खबरें यहां तक हैं कि एक बार फिर कैटरीना का करिअर आगे बढ़ाने का जिम्मा सलमान ने उठा लिया है। सब जानते हैं कि एक समय सलमान और कैटरीना में प्यार का रिश्ता रहा है। मगर शिखर पह पहुंचने के बाद कैटरीना सलमान को छोड़ कर रणबीर के साथ लाइफ में आगे बढ़ गई थीं।
जब सलमान से बोलीं लूलिया, वादा करो कैटरीना से नहीं मिलोगे
रणबीर-कैटरीना ब्रेक-अप के बाद सलमान कैटरीना का नाम विभिन्न निर्देशकों को सुझा रहे हैं। कैटरीना के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, इसके लिए भी वह तमाम जतन कर रहे हैं। सलमान की यह कोशिशें मानवीय लगती हैं और सब उनकी तारीफ भी कर सकते हैं। परंतु लूलिया के दिल में सलमान की ये कोशिशें खटक रही हैं।