बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील दत्त का जन्मदिन 6 जून को होता है। 1929 में जन्मे सुनील दत्त का असली नाम बलराज दत्त था। एक दौर ऐसा था जब संजय दत्त की नशे की आदत और 1993 बम धमाकों में नाम आने की वजह से सुनील दत्त काफी तनाव में रहने लगे थे। इस दौरान ये भी आरोप लगे कि सुनील दत्त बेटे के चलते बाल ठाकरे के सामने घंटों बैठे रहते थे।
2 of 5
संजय दत्त और सुनील दत्त
- फोटो : file photo
एक इंटरव्यू में संजय दत्त ने बताया था कि जब उन्होंने पहली बार छिपकर बाथरूम में सिगरेट पी थी तब अचानक से पिता सुनील दत्त आ गए। सिगरेट पीता देख वो बेहद नाराज हुए थे और जूतों से उनकी पिटाई लगाई थी।
3 of 5
मां नरगिस और पिता सुनील दत्त के साथ नन्हें संजय
- फोटो : file photo
संजय दत्त को नशे की इतनी बुरी लत लग चुकी थी कि उनके हाथ से कई फिल्में भी निकल गई थीं। जैकी श्रॉफ की फिल्म 'हीरो' पहले संजय दत्त को ऑफर हुई थी लेकिन संजय की ड्रग्स की लत की वजह से सुभाष घई को अपना फैसला बदला पड़ा था।
4 of 5
संजय दत्त और सुनील दत्त
- फोटो : file photo
'रॉकी' फिल्म के रिलीज होने से पहले ही संजय दत्त ड्रग्स लेने लगे थे। हालत ये थी कि वो एक दिन ड्रग्स लेकर सोए और भूख लगने पर उठे तो पास बैठा नौकर रोने लगा। संजय ने पूछा कि रो क्यों रहे तो उसने जवाब दिया कि आप दो दिन बाद उठे हो।
5 of 5
सुनील दत्त
- फोटो : file photo
बता दें कि सुनील दत्त की आखिरी फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' थी। इस फिल्म के माध्यम से पहली बार पिता-पुत्र (सुनील दत्त और संजय दत्त) एक साथ पर्दे पर दिखे थे हालांकि, फिल्म 'क्षत्रिय' और 'रॉकी' में भी दोनों ने साथ काम किया था लेकिन इन फिल्मों में दोनों का साथ में कोई सीन नहीं था।