प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से बॉलीवुड एक्टर
नवाजुद्दीन सिद्दीकी को समन जारी किया गया है। मामला 1.15 करोड़ रुपये की बेहिसाब आय से संबंधित है।
आपको बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी को 4 अक्टूबर को ही ईडी अधिकारियों से मिलने का नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद उन्हें एक नया नोटिस जारी किया गया है। बॉलीवुड एक्टर पर काला धन रखने का आरोप लगा है। कथित तौर पर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने वेब वर्कर्स लिमिटेड से 1.15 करोड़ रुपए फीस उनकी वेबसाइट के विज्ञापन करने के लिए ली। मामले की पूरी जानकारी आनी अभी बाकी है।
हाल ही में
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म '
बाबूमोशाय बंदूकबाज' रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। फिल्म को उम्मीद से कहीं ज्यादा लोगों का प्यार मिला।