कहते हैं कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती, ये तो बस हो जाता है, कभी भी किसी से भी और कहीं भी। कुछ ऐसी ही कहानी है अभिनेत्री सुहासिनी मुले की, जिन्होंने 60 साल की उम्र न सिर्फ प्यार किया बल्कि शादी करके एक मिसाल भी कायम की। 1950 में आज ही के दिन पटना, बिहार में जन्मी अभिनेत्री ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्होंने अपनी लव लाइफ के चलते खूब सुर्खियां बटोरी हैं। आज अभिनेत्री अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं, तो चलिए इस मौके पर जानते हैं उनकी लव स्टोरी के बारे में...
Suhasini Mulay: 60 साल की उम्र में सुहासिनी को इंटरनेट पर मिला प्यार, अतुल गुर्टु की इन बातों पर हुई थीं फिदा
1969 में शुरू किया फिल्मी सफर
सुहासिनी मुले का जन्म 20 नवंबर को पटना के मराठी भाषी परिवार में हुआ था, जहां उन्होंने अपने बचपन का शुरुआती समय बिताया था। जब वह केवल तीन वर्ष की थी, तब उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद से उनकी मां और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और फिल्म इतिहासकार विजया मुले ने उन्हें अकेले बढ़ा किया था। अपनी मां की वजह से ही सुहासिनी फिल्मों की ओर आकर्षित हुईं और 1969 में ‘भुवन शोम’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वह 'जोधा अकबर', 'दिल चाहता है', 'लगान', 'हमराज', 'ये तेरा घर ये मेरा घर' सहित कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहीं। साथ ही उन्होंने छोट पर्दे पर भी कई टीवी शो में काम किया है।
Chup on OTT: सनी देओल की चुप रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट अब ओटीटी पर होगी स्ट्रीम, जानिए किस दिन से देख सकेंगे फिल्म
ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
सुहासिनी मुले को सोशल मीडिया के जरिए भौतिकी वैज्ञानिक अतुल गुर्टु से प्यार हुआ था। दरअसल, फेसबुक पर सुहासिनी की मुलाकात अतुल से हुई थी। अतुल पहले से शादीशुदा थे, लेकिन कैंसर के चलते उनकी पत्नी का निधन हो गया था। ऐसे में उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा किया, जिसे पढ़ने के बाद ही सुहासिनी ने उनसे संपर्क किया था। धीरे-धीरे दोनों की बातचीत बढ़ने लगी और उन्हें प्यार हो गया।
Tabassum Govil: 'राम' के साथ स्क्रीन भी साझा कर चुकी हैं तबस्सुम, जानें अरुण गोविल से इनका दिलचस्प रिश्ता
चार साल तक छुपाई शादी
इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया और 16 जनवरी 2011 में आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। उस समय सुहासिनी 60 साल की थीं, तो अतुल गुर्टु 65 साल के थे। लेकिन अभिनेत्री ने अपनी शादी की एलान चार साल बाद किया था। दोनों की शादी की खबर से न सिर्फ उनके घरवाले बल्कि फैंस भी हैरान हो गए थे। हालांकि लोग आज उनके प्यार की खूब तारीफ भी करते हैं।
Ira Khan: आयरा खान ने फैंस को दिखाई अपनी सगाई की अंगूठी, मंगेतर नुपुर शिखरे के लिए कही दिल छू लेने वाली बात
राष्ट्रीय पुरस्कार से हुईं सम्मानित
वहीं, कहा जाता है कि सुहासिनी मुले 1990 तक लिव इन में रही थीं, लेकिन वो रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया था। हालांकि सुहासिनी ने कभी भी इसको लेकर बात नहीं की है। बता दें कि सुहासिनी मुले को 1999 में फिल्म 'हू तू तू' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था।
Ayushmann Khurrana: इंडियन आइडल में एक साथ रिजेक्ट हुए थे आयुष्मान और नेहा, एक्टर ने किया दिलचस्प खुलासा