फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2019: सितारों ने बिखेरा रेड कार्पेट पर जलवा, अलिया- रणवीर बने बेस्ट एक्टर

Mon, 09 Dec 2019 12:33 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 09 Dec 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
Star Screen Awards 2019  Ranveer Singh and Alia Bhatt Won Best Actors Award
यामी, कार्तिक, कृति - फोटो : Viral Bhayani, Instagram

रविवार को मुंबई में स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2019 का आयोजन किया गया। इस दौरान तमाम बॉलीवुड सितारों ने अपना जलवा बिखेरा। अवॉर्ड सेरेमनी में फिल्मों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सितारों को सम्मानित किया गया। साथ ही उन फिल्मों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने बड़े पर्दे पर बेहतरीन आमद दी। इस खास मौके के लिए सभी फिल्मी सितारे रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरते नजर आए। अवॉर्ड फंक्शन में गली ब्वॉय, वॉर और आर्टिकल 15 ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स अपने नाम किए।

Star Screen Awards 2019  Ranveer Singh and Alia Bhatt Won Best Actors Award
भूमि पेडनेकर - फोटो : Viral Bhayani, Instagram

अवॉर्ड्स की शाम सितारों के नाम रही। इस दौरान कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। जिसमें बेस्ट डायरेक्टर पॉपुलर का अवॉर्ड जोया अख्तर को फिल्म गली ब्वॉय के मिला। तो वहीं बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स च्वॉइस भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू को दिया। बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स चॉइस मेल का अवॉर्ड आयुष्मान खुराना को दिया गया। तो वहीं डायरेक्टर अनुभव सिन्हा को फिल्म आर्टिकल 15 के लिए बेस्ट डायरेक्टर क्रिटिक च्वॉइस से सम्मानित किया गया।

Star Screen Awards 2019  Ranveer Singh and Alia Bhatt Won Best Actors Award
दीपिका पादुकोण - फोटो : Viral Bhayani, Instagram

इस खास मौके पर सितारों का जलवा देखने लायक था। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस खास मौके पर सेक्सी लुक में नजर आईं। दीपिका ब्लैक कलर के वन शोल्डर गाउन में बला की खूबसूरत नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Star Screen Awards 2019  Ranveer Singh and Alia Bhatt Won Best Actors Award
आलिया भट्ट - फोटो : Viral Bhayani, Instagram

तो वहीं अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इस खास मौके के लिए मल्टीकलर सारी को चुना। आलिया का इंडियन लुक सभी को काफी भाया और उन्होंने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया।

विज्ञापन
Star Screen Awards 2019  Ranveer Singh and Alia Bhatt Won Best Actors Award
कियारा आडवाणी - फोटो : Viral Bhayani, Instagram

अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी वन साइड शोल्डर स्लिट ड्रेस में गजब की खूबसूरत लग रही थीं। सारा अली खान ने भी सिल्वर रंग के वन पीस में अपनी अदाओं से कहर ढाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed