बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में जहां हर कोई अभिनय और ग्लैमर की राह पर चलना चाहता है। वहीं, कुछ ऐसे स्टार किड्स भी हैं, जिन्होंने फिल्मी परदे से दूरी बनाकर अपनी अलग राह चुनी। ये सितारों के बच्चे अपने माता-पिता की शोहरत का सहारा लेने के बजाय अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार के बेटे आरव के बारे में भी जानकारी सामने आई है कि उनकी रुचि फिल्मों में नहीं है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सितारों के बच्चों के बारे में, जिन्होंने फिल्मों से दूर रहकर भी अपनी मेहनत और प्रतिभा से नाम कमाया है।
Star Kids: रिद्धिमा से लेकर अंशुला तक, इन स्टारकिड्स ने फिल्मों से कोसों दूर रहकर बनाई अलग पहचान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 10 Apr 2025 09:29 PM IST
सार
Bollywood Star Kids: जहां बॉलीवुड की चकाचौंध में ज्यादातर लोग अभिनय और ग्लैमर की दुनिया का हिस्सा बनने का सपना देखते हैं। वहीं, कुछ स्टार किड्स ऐसे भी हैं जिन्होंने इस चमकदार रास्ते को नहीं चुना। हाल ही में अक्षय कुमार के बेटे आरव का भी इन स्टारकिड्स के साथ जुड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन