फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी की आकस्मिक मौत के साथ ही बंद हुई ये दो फिल्में, तीन रिलीज ही न हो पाईं

Sun, 25 Feb 2018 03:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Feb 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
 sridevi died before doing this upcoming film let's check out
Sridevi

54 साल की उम्र में बॉलीवुड की मंझी हुई एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन हो गया। इस खबर के बाद से ही पूरा बॉलीवुड सदमे में आ गया है। श्रीदेवी दुबई में भतीजे की शादी में गई हुई थीं। लेकिन इस सुख की घड़ी में श्रीदेवी की मौत से पूरे घर में मातम छा गया है। 

 sridevi died before doing this upcoming film let's check out
श्रीदेवी

फिल्म 'मोम' के बाद दर्शकों को श्रीदेवी की अगली फिल्म का इंतजार था। इसके लिए हाल ही में श्रीदेवी ने इस बात का अनाउंस भी किया था कि वह जल्द ही एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। लेकिन श्रीदेवी की मौत के साथ सब धरा का धरा रह गया। 

 sridevi died before doing this upcoming film let's check out
अर्जुन कपूर

बता दें कि श्रीदेवी फिल्म इंग्लिश विंग्लिश का सीक्वल करने जा रही थीं। 2012 में फिल्म का पहला पार्ट आया था और लोगों को भी फिल्म बेहद पसंद आई थी। फिल्म के सीक्वल के लिए श्रीदेवी ने गौरी शिंदे के साथ ली एक सेल्फी भी शेयर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
 sridevi died before doing this upcoming film let's check out
श्रीदेवी बोनी कपूर - फोटो : self

जब श्रीदेवी से फिल्म के सीक्वल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कैसी भी बात करना जल्दबाजी होगी। लेकिन उन्होंने इस बात का इशारा जरुर कर दिया कि वह किसी प्रोजेक्ट को लेकर बिजी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म इंग्लिश-विग्लिंश का सीक्वल तो नहीं बन रहा लेकिन वह जल्द इस फिल्म में नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
 sridevi died before doing this upcoming film let's check out
श्रीदेवी बोनी कपूर - फोटो : self
बता दें कि इससे पहले रूप की रानी की तीन फिल्में ऐसी थी जो अभी तक रिलीज ही नहीं हुई हैे। श्रीदेवी की विनोद खन्ना और ऋषि कपूर के साथ फिल्म गर्जना तैयार थी लेकिन रिलीज नहीं हई। जबकि फिल्म जमीन भी आधी ही बन पाई थी। इस फिल्म में उनके साथ माधुरी दीक्षित, विनोद खन्ना, संजय दत्त, रजनीकांत थे। वहीं साउथ एक्टर कमाल हसन और अमिताभ के साथ भी फिल्म ठंडे बस्ते में चली गईं।। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed