बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन को एक साल पूरा होने वाला है। 24 फरवरी को श्रीदेवी की मौत दुबई के एक होटल में दुर्घटनावश हो गई थी। उनकी पुण्यतिथि पर चेन्नई में 14 फरवरी से पूजा का आयोजन होगा। इस दौरान बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी कपूर के साथ मौजूद रहेंगे।
2 of 5
sridevi with ajith
- फोटो : file photo
श्रीदेवी के घर पर आयोजित होने वाले इस पूजा में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। पूजा में श्रीदेवी के साथ फिल्म इंग्लिश विंग्लिश (2012) में काम कर चुके अजीत भी पहुंचेंगे। खबरों के मानें तो अजीत, श्रीदेवी के करीबी लोगों में से एक थे।
3 of 5
sridevi with ajith
- फोटो : file photo
एक्टर अजीत की बोनी कपूर से भी काफी बनती है। बोनी कपूर अजीत की फिल्मों को प्रोड्यूस कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक शूजीत सरकार की फिल्म पिंक के तमिल रीमेक में अजीत और बोनी साथ में काम कर रहे हैं। अजीत के अलावा इस पूजा में अनिल कपूर और संजय कपूर अपने-अपने परिवार के साथ पहुंचेंगे।
4 of 5
sridevi
- फोटो : file photo
हाल ही में श्रीदेवी की एक पुरानी तस्वीर ने सोशल मीडिया पर यूजर्स को उनकी याद दिला दी। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में श्रीदेवी अपनी बेटी जाह्नवी कपूर के साथ नजर आ रही हैं। ये फोटो जाह्नवी के फैन क्लब से शेयर की गई है
5 of 5
sridevi
- फोटो : file photo
बता दें कि श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को हुआ था । श्रीदेवी अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई हुई थीं। यहीं एक पांच सितारा होटल के बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई थी। उस वक्त श्रीदेवी होटल में अकेले थीं। निधन के कुछ देर बाद बोनी कपूर वहां पहुंचे थे। श्रीदेवी का निधन उस वक्त हुआ था जब उनकी बेटी जाह्नवी अपनी डेब्यू फिल्म धड़क की शूटिंग कर रही थीं।