बॉलीवुड के दो स्टार किड सारा अली खान और
जाह्नवी कपूर जल्द ही डेब्यू करने वाली हैं। दोनों अपनी फिल्म की तैयारी में लगी हुई हैं। मजेदार बात ये है कि सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटी सारा अली खान और श्रीदेवी के बेटी जाह्नवी दोनों की फिल्म अगले साल दिसंबर में आने वाली थीं। अब जाह्नवी की फिल्म 'सैराट' की तारीख बदलकर पहले कर दी गई है, लेकिन सारा की फिल्म अगले साल 21 दिसंबर को ही रिलीज होगी।
मतलब साफ है कि अब जाह्नवी जून या जुलाई में ही बॉलीवुड में एंट्री कर लेंगी और सारा को बॉलीवुड में एंट्री के लिए दिसंबर तक का इंतजार करना होगा। पहले मीडिया में इस तरह की खबरें भी सामने आईं थी कि ये दोनों स्टार किड करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।
सैफ की बेटी सारा ने करण जौहर को छोड़कर अभिषेक कपूर की फिल्म के साथ डेब्यू करना सही समझा। सारा अली खान फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू करेंगी। उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे। वहीं बात करें श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की तो उनका भी मामला कुछ ऐसा ही है।
जाह्नवी कपूर अब शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ मराठी फिल्म 'सैराट' के हिंदी रिमेक के साथ डेब्यू करेंगी। कुछ दिनों पहले ये भी बताया जा रहा था कि जाह्नवी अपनी मां श्रीदेवी के साथ फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के सीक्वल से डेब्यू करेंगी, मगर ऐसा नहीं हो सका।