फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी ही नहीं ये 5 सेलिब्रिटी ने भी प्रेंग्नेंसी के दौरान की शूटिंग, नहीं पड़ने दिया काम पर असर

Sun, 25 Feb 2018 04:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Feb 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
sridevi and here 5 actresses shooting during
sridevi
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी ने दुबई में आखिरी सांस ली। श्रीदेवी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बाथरुम में उन्हें हार्टअटैक आया और वह गिर पड़ी। जब तक किसी को पता चलता तब तक उनकी मौत हो गई। उनकी जिंदगी का ऐसा किस्सा जो बहुत कम लोगों को पता है। फिल्म ‘जुदाई’ की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी को पता चला कि वह प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने फिल्म छोड़ने के बजाय इसका काम पूरा किया। आइए हम ऐसी ही 5 सेलिब्रिटी के बारे में बताने जा रहे हैं जो प्रेग्नेंसी के दौरान काम करती रहीं।
sridevi and here 5 actresses shooting during
jaya bachchan

हिंदी फिल्मों के इतिहास की सबसे लोकप्रिय फिल्म ‘शोले’ की शूटिंग से करीब साल भर पहले अमिताभ और जया बच्चन की शादी हुई थी। शूटिंग के दौरान जया गर्भवती थीं और अमिताभ फिल्म को इस बात के लिए भी याद करते हैं। फिल्म के बाद दोनों की पहली संतान श्वेता का जन्म हुआ था। 

sridevi and here 5 actresses shooting during
kajol

फिल्म ‘वी आर फैमेली’ और ‘टूनपुर का सुपरहीरो’ की शूटिंग के दौरान काजोल दूसरी बार मां बनने वाली थीं। करण जौहर और अजय देवगन ने शूटिंग में उनका पूरा ख्याल रखा। शूटिंग खत्म होने के बाद काजोल ने अपने बेटे युग को जन्म दिया। इससे पहले उनकी बेटी थी, न्यासा।

विज्ञापन
विज्ञापन
sridevi and here 5 actresses shooting during
nandita das - फोटो : SELF

नंदिता दास को निर्देशक ओनीर की फिल्म ‘आई एम’ की शूटिंग करनी थी और वह प्रेग्नेंट हो गईं लेकिन उन्होंने घर बैठने के बजाय शूटिंग को तवज्जो दी और पांचवें महीने तक शूटिंग की। रोचक बात यह कि फिल्म में उन्हें ऐसी युवती का रोल निभाना था, जो अकेली रहती है मगर मां बनना चाहती है।

विज्ञापन
sridevi and here 5 actresses shooting during
juhi chawla

जूही चावला भी दो बच्चों की मां हैं और गर्भावस्था के दिनों में वह लगातार काम करती रहीं। जब वह पहली बार मां बनने वाली थीं तब उन्होंने अमेरिका में एक स्टेज शो का प्रस्ताव स्वीकार किया था। जबकि दूसरी बार गर्भवती होने के दौरान वह फिल्म ‘झंकार बीट्स’ की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म में वह एक गर्भवती गृहिणी की ही भूमिका निभा रही थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed