बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी ने दुबई में आखिरी सांस ली। श्रीदेवी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बाथरुम में उन्हें हार्टअटैक आया और वह गिर पड़ी। जब तक किसी को पता चलता तब तक उनकी मौत हो गई। उनकी जिंदगी का ऐसा किस्सा जो बहुत कम लोगों को पता है। फिल्म ‘जुदाई’ की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी को पता चला कि वह प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने फिल्म छोड़ने के बजाय इसका काम पूरा किया। आइए हम ऐसी ही 5 सेलिब्रिटी के बारे में बताने जा रहे हैं जो प्रेग्नेंसी के दौरान काम करती रहीं।
हिंदी फिल्मों के इतिहास की सबसे लोकप्रिय फिल्म ‘शोले’ की शूटिंग से करीब साल भर पहले अमिताभ और जया बच्चन की शादी हुई थी। शूटिंग के दौरान जया गर्भवती थीं और अमिताभ फिल्म को इस बात के लिए भी याद करते हैं। फिल्म के बाद दोनों की पहली संतान श्वेता का जन्म हुआ था।
फिल्म ‘वी आर फैमेली’ और ‘टूनपुर का सुपरहीरो’ की शूटिंग के दौरान काजोल दूसरी बार मां बनने वाली थीं। करण जौहर और अजय देवगन ने शूटिंग में उनका पूरा ख्याल रखा। शूटिंग खत्म होने के बाद काजोल ने अपने बेटे युग को जन्म दिया। इससे पहले उनकी बेटी थी, न्यासा।
4 of 6
nandita das
- फोटो : SELF
नंदिता दास को निर्देशक ओनीर की फिल्म ‘आई एम’ की शूटिंग करनी थी और वह प्रेग्नेंट हो गईं लेकिन उन्होंने घर बैठने के बजाय शूटिंग को तवज्जो दी और पांचवें महीने तक शूटिंग की। रोचक बात यह कि फिल्म में उन्हें ऐसी युवती का रोल निभाना था, जो अकेली रहती है मगर मां बनना चाहती है।
जूही चावला भी दो बच्चों की मां हैं और गर्भावस्था के दिनों में वह लगातार काम करती रहीं। जब वह पहली बार मां बनने वाली थीं तब उन्होंने अमेरिका में एक स्टेज शो का प्रस्ताव स्वीकार किया था। जबकि दूसरी बार गर्भवती होने के दौरान वह फिल्म ‘झंकार बीट्स’ की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म में वह एक गर्भवती गृहिणी की ही भूमिका निभा रही थीं।