मायानगरी मुंबई में सितारों का जमावड़ा लगा रहता है। सितारे कहीं ना कहीं अक्सर स्पॉट होते रहते हैं। कभी किसी इवेंट में दिखाई देते हैं तो कभी अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटे रहते हैं। एयरपोर्ट पर तो सारे दिन ही सितारों का मेला लगा रहता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको दिखाते हैं कि कहां-कहां सेलेब्स स्पॉट हुए हैं।
2 of 7
सनी देओल, अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन
- फोटो : amar ujala, mumbai
बॉलीवुड सितारे हमेशा कहीं ना कहीं स्पॉट होते रहते हैं। ऐसे में इन सितारों का आना-जाना तो लगा ही रहता है। इसलिए ये सितारे अधिकतर एयरपोर्ट पर स्पॉट होते रहते हैं। अभिनेता सनी देओल, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए।
3 of 7
अमीषा पटेल, पति केसाथ सनी लियोन
- फोटो : amar ujala, mumbai
वहीं अभिनेत्री अमीषा पटेल भी एयरपोर्ट पर कैमरे में कैद हुईं। तो सनी लियोनी भी अपने पति के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखीं गईं। अमीषा पटेल और सनी लियोनी दोनों ने ही स्टाइलिश अवतार से सभी का दिल जीत लिया।
4 of 7
दबंग 3 स्टारकास्ट
- फोटो : amar ujala, mumbai
सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दबंग 3' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। ऐसे में दबंग 3 की पूरी स्टारकास्ट सलमान खान, सोनाक्षी सिम्हा, वारीना हुसैन और सई मांजरेकर अपने फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान कैमरे में कैद हुए। जहां सोनाक्षी सलमान के साथ दिखीं तो वहीं सई इंडियन अवतार में कैमरे में कैद हुईं। वरीना इस इवेंट में ऑटो में स्पॉट हुईं।
5 of 7
जाह्नवी कपूर, दिव्या खोसला कुमार, वरुन धवन
- फोटो : amar ujala, mumbai
बॉलीवुड एक्टर्स और एक्ट्रेसेस पर सभी की नजरें होती हैं। इसलिए वो जहां भी जाते हैं वहां उनके पीछे-पीचे कैमरे भी पहुंच जाते हैं। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर को जिम के बार देखा गया। तो वहीं वरुण धवन भी स्पॉट हुए। इसके अलावा दिव्या खोसला कुमार को भी मुंबई में ही देखा गया।