रजनीकांत हिंदी सिनेमा के दिग्गज सितारे हैं। वह अपनी एक से बढ़कर एक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता ने साउथ के अलावा हिंदी में भी बेहतरीन फिल्में करके अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। उनके फैंस देश ही नहीं विदेशों तक भी अभिनेता को खूब पसंद करते हैं। अब रजनीकांत को लेकर दो खबरें सामने आ रही हैं, जिनमें से एक अच्छी है तो वहीं दूसरी बुरी। पहली खबर यह है कि वह लोकेश कनगराज के साथ एक फिल्म करने जा रहे हैं। वहीं बुरी खबर यह है कि ये फिल्म रजनीकांत के करियर की अंतिम फिल्म हो सकती है। कहा जा रहा है कि इसके बाद रजनीकांत रिटायरमेंट ले सकते हैं।
2 of 5
रजनीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
रजनीकांत साउथ के ऐसे सुपरस्टार हैं जिनकी दीवानगी देखते ही बनती है। उनके फैन्स उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनके लुक, स्टाइल और एक्टिंग को देखकर तो सिनेमाघरों में जमकर तालियां बजाते हैं और अपने चहेते सितारे के साथ जुड़े हर इमोशन का भरपूर लुत्फ उठाते हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि लोकेश कनगराज के साथ अभिनेता की यह अंतिम फिल्म होने वाली है। हालांकि अभी तक इस बात की कोई पुख्ता जानकारी नहीं आई है।
इसे भी पढ़ें- MS Dhoni: एमएस धोनी ने बतौर एक्टर सबसे मुश्किल चीज का किया खुलासा, अभिनय की तारीफ पर दिया मजेदार जवाब
3 of 5
रजनीकांत, लोकेश कनगराज
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हाल ही में तमिल के जाने-माने फिल्ममेकर मिस्किन ने यह चौंकाने वाली जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि रजनीकांत अपनी 171वीं फिल्म के लिए विक्रम फिल्म के डायरेक्टर लोकेश कनगराज के साथ नजर आएंगे। पिछले दिनों खबर भी आई थी कि रजनीकांत और लोकेश की मुलाकात हुई है। यह एक फिल्म को लेकर ही थी। ऐसे में थलैवर 171 को लोकेश डायरेक्ट कर सकते हैं। लोकेश कनगराज ने अपना सिनेमैटिक यूनिवर्स शुरू कर दिया है।
4 of 5
रजनीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के अनुसार थलैवर 171 के लिए रजनीकांत का फोटोशूट हो चुका है। लोकेश कनगराज ने फिल्म को लॉन्च करने के लिए टेस्ट शूट भी कर लिया है और बहुत जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को सन पिक्चर्स प्रोड्यूस करेगा और यह उनके प्रोडक्शन की सबसे महंगी फिल्म होगी।
वहीं रजनीकांत के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो रजनीकांत की 169वीं फिल्म का नाम जेलर है। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। जेलर 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं रजनीकांत ने अपनी एक और फिल्म लाल सलाम की भी शूटिंग शुरू कर दी है, जिसमें से हाल ही में अभिनेता का लुक सामने आया था।