बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकार अपनी लाइफस्टाइल की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं। फैंस अपने पसंदीदा कलाकार के बारे में हर चीज जानना चाहते हैं और इसी वजह से सेलेब्स को सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। लेकिन आज के समय में पॉपुलैरिटी के मामले में साउथ इंडस्ट्री के स्टार भी कम नहीं हैं। साउथ इंडस्ट्री के स्टार भी लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं और इसमें इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण का नाम भी शामिल है, जो अपने फैंस के दिलों में राज करते हैं। राम चरण ने साउथ इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है।
राम चरण का लाइफस्टाइल
फैंस राम चरण की फिल्मों का इंतजार करते हैं लेकिन उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल भी चर्चा में रहती है। आज हम आपको राम चरण की लग्जरी लाइफस्टाइल की एक झलक दिखाते हैं, जिसमें उनका आलीशान घर से लेकर कार कलेक्शन तक शामिल है। इतना ही नहीं, उनकी खुद की एक एयरलाइन भी है।
2 of 5
राम चरण का घर
- फोटो : सोशल मीडिया
राम चरण का आलीशान घर
राम चरण के पास हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में एक आलीशान विला है, जिसकी कीमत 38 करोड़ रुपये है। इस घर को राम चरण ने 2019 में खरीदा था, जिसमें अभिनेता अपनी पूरी फैमिली के साथ रहते हैं। ये घर 25 हजार स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इसके अलावा, राम चरण मुंबई के एक आलीशान घर के भी मालिक हैं।
3 of 5
राम चरण
- फोटो : सोशल मीडिया
राम चरण का कार कलेक्शन
अभिनेता राम चरण महंगी गाड़ियों के मालिक हैं। उनके कार कलेक्शन में करोड़ों की गाड़ियां शामिल हैं। उनके पास 5.8 करोड़ की एस्टन मार्टिन, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, मर्सिडीज बेंज एस क्लास और रेंज रोवर वोग जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं।
4 of 5
चिरंजीवी, राम चरण
- फोटो : सोशल मीडिया
एयरलाइन के मालिक हैं राम चरण
राम चरण एक शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ एक अच्छे बिजनेसमैन भी हैं। उनका खुद का एक प्रोडक्शन हाउस है, जिसका नाम कोन्निडेला है। इसके अलावा, राम चरण एयरलाइन ट्रू जेट के मालिक हैं। इतना ही नहीं, वह हैदराबाद पोलो राइडिंग क्लब के भी मालिक हैंं।
5 of 5
राम चरण
- फोटो : Instagram
करोड़ों में है फीस
राम चरण अपनी एक फिल्म के लिए करोड़ों में फीस चार्ज करते हैं। दावा किया जाता है कि वह एक फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपये तक लेते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आरआरआर’ के लिए 45 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।