दक्षिण भारतीय और बॉलीवुड फिल्म की मशहूर अभिनेत्री विजयाशांति आज अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। 24 जून 1966 को चेन्नई, तमिलनाडु में जन्मीं विजयाशांति ने दक्षिण सिनेमा के साथ साथ हिंदी फिल्मों में भी दमदार अभिनय से पहचान बनाई। इतना ही नहीं वो कई भाषाओं की फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं और उन्हें साउथ की फिल्मों की 'लेडी सुपरस्टार' कहा जाता है। चेन्नई से हाईस्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद विजयाशांति ने अभिनय में करियर बनाने का मन बनाया। उन्होंने 1980 में आई तमिल फिल्म 'कल्लुकूल इरम' से अभिनय की शुरुआत की। इसी साल उन्होंने फिल्म 'खिलाड़ी कृष्णाडू' से भी तेलुगु फिल्मों में भी डेब्यू किया।
साउथ फिल्मों की लेडी सुपरस्टार कहलाती हैं विजयाशांति
तेलुगु फिल्मों में उन्होंने अभिनय और खूबसूरती का ऐसा तड़का लगाया कि उन्हें तेलुगु सिनेमा की 'ग्लैमरस क्वीन' कहा जाने लगा।उन्होंने 1991 में आई फिल्म 'कर्तव्यम' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता था। तेलुगु फिल्मों में अभिनय के लिए पांच बार उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिल चुका है। विजयाशांति का नाम उन सेलेब्स में शामिल है जिन्होंने अभिनय करने के बाद राजनीति में भी कदम रखा है।तो चलिए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके करियर और राजनीति से जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
विजयाशांति
- फोटो : सोशल मीडिया
विजयाशांति फिल्मों में पूर्ण अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने पर्दे पर सिर्फ खूबसूरती दिखाने वाले रोल्स ही नहीं किए बल्कि फिल्मों में एक्शन लेडी की भूमिका भी जबरदस्त तरीके से निभाई। वो फिल्मों में इतने शानदार एक्शन सीन्स देतीं कि दर्शक उनके दीवाने हो जाते। उन्होंने बहुत सी फिल्मों में पुलिस का रोल भी निभाया।
3 of 5
चिरंजीवी, विजयाशांति
- फोटो : सोशल मीडिया
उनकी जोड़ी पर्दे पर मशहूर फिल्म अभिनेता चिरंजीवी के साथ बहुत जमती थी। चिरंजीवी के साथ उन्होंने 19 फिल्मों में काम किया था। वहीं तमिल के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ विजयाशांति फिल्म 'मन्नान' में नजर आईं थीं। उन्होंने कमल हासन के साथ फिल्म 'इंड्राडु चंड्राडु' फिल्म में काम किया।
4 of 5
विजयाशांति
- फोटो : सोशल मीडिया
तेलुगु और तमिल सिनेमा में अपनी अदायगी का जलवा दिखाने के बाद विजयाशांति ने बॉलीवुड में भी अपने हुनर का लोहा मनवाया। विजयाशांति ने फिल्म 'ईश्वर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वो अनिल कपूर की हीरोइन बनी थीं। इसके अलावा उन्होंने कुछ और हिंदी फिल्मों में काम किया। उन्होंने कई हिट साउथ फिल्मों जैसे 'चैलेंज', 'पासीवादी प्रणाम', 'मुदुला कृष्णैया', 'अग्नि पवित्रम', 'यामुडिकी मोगुडू', 'अधाकू यामुडू अमायकी मोगुडू', 'मुदुला मावाया', 'गैंग लीडर' जैसी कई फिल्मों में काम किया।
5 of 5
विजयाशांति
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरने के बाद 1998 में विजयाशांति ने राजनीति में कदम रखा। वो बीजेपी में शामिल हुईं जिसके बाद उन्हें जल्द ही बीजेपी की महिला शाखा का सचिव बनाया गया। 1999 के आम चुनाव में वो कुडप्पा लोकसभा सीट से उम्मीदवार थीं, लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद उन्होंने खुद का राजनीतिक दल 'ताली तेलंगाना' बनाया जिसे बाद में तेलंगाना राष्ट्र समिति में शामिल कर दिया गया। इसके बाद विजयाशांति ने 2014 में कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस के टिकट पर 2014 में उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा। 2020 में विजयाशांति ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर फिर से बीजेपी ज्वाइन कर ली थी।