{"_id":"62adfe4526ea313ec9582db1","slug":"south-actress-sai-pallavi-reaction-on-kashmiri-pandit-controversial-statement-said-mujhe-maaf-kar-dijiye","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sai Pallavi: 'कश्मीरी पंडित-मॉब लिंचिंग' पर दिए बयान पर साई पल्लवी ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो शेयर कर कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sai Pallavi: 'कश्मीरी पंडित-मॉब लिंचिंग' पर दिए बयान पर साई पल्लवी ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो शेयर कर कही ये बात
साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी इन दिनों अपने एक बयान की वजह से विवादों में घिरी हुई हैं। अभिनेत्री ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'विराट पर्वम' के प्रमोशन के दौरान कश्मीरी पंडितों के लिए कुछ ऐसा कह दिया था, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा हो गया। अभिनेत्री ने अपने बयान में कश्मीरी पंडितों के पलायन की तुलना गौरक्षता से की थी। इस बयान के बाद हर तरफ साई की आलोचना हो रही है। ऐसे में अब अभिनेत्री ने इस पूरे विवाद पर अपना बयान जारी किया है और लोगों से माफी मांगी है।
2 of 4
साई पल्लवी
- फोटो : सोशल मीडिया
साई पल्लवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री ने इस पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। साई ने विवाद पर सफाई देते हुए बताया है कि उनका बयान तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है और उन्होंने अपने जवाब में कुछ भी गलत नहीं कहा है। उनके बयान को गलत दिशा में ले जाया गया है और उससे उन्हें बहुत आघात पहुंचा है।
3 of 4
साई पल्लवी की नेटवर्थ
- फोटो : instagram/saipallavi.senthamarai
अभिनेत्री ने अपनी सफाई में कहा, 'ऐसा पहली बार हो रहा है जब मैं आप सभी से ऐसे बात कर रही हूं। मैं आपके साथ कुछ स्पष्ट करना चाहती हूं। मैं हमेशा की तरह आज भी आपसे दिल खोलकर बात करने वाली हूं। मैं ये मानती हूं कि मैंने अपनी बात रखने में काफी समय लगा दिया है लेकिन मुझे माफ कर दीजिए। मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया है। लेटेस्ट इंटरव्यू में, मैं सिर्फ इतना कहना चाहती थी कि धर्म के नाम पर कोई भी विवाद गलत चीज है। मैंने तटस्थ रहकर अपना जवाब दिया था। मैं हैरान हूं कि मेरी बातों को इस तरह दिखाया गया है। इंटरव्यू में कही गई बातें गलत तरीक से ली गई हैं।'
अभिनेत्री ने इंटरव्यू में कही थी ये बात
साई पल्लवी ने अपने इंटरव्यू में कहा था, 'कश्मीर फाइल्स में दिखाया गया है कि कैसे उस समय कश्मीरी पंडितों को मार दिया गया था। यदि आप इस मुद्दे को एक धार्मिक संघर्ष के रूप में ले रहे हैं, तो हाल ही में एक उदाहरण था जहां एक मुस्लिम पर हमला किया गया था जब वह गायों को ले जाने वाला वाहन चला रहा था, और लोगों ने जय श्री राम का जाप किया। तो फिर क्या हुआ और अब क्या हो रहा है, इसमें अंतर कहां है?' इस बयान ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया। यूजर्स दो भागों में बट गए हैं। जहां एक तरफ कुछ लोग साई पल्लवी का सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स उनपर जमकर भड़क रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।